Haryana News

इस ATM से निकलती है गरमा गरम बरियानी, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ

 | 
इस ATM से निकलती है गरमा गरम बरियानी, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ

चेन्नई में एक अनोखा एटीएम लगाया गया है। दरअसल इस एटीएम से रुपये नहीं बल्कि गरमागरम बिरयानी निकलती है। खानेपीने के शौकीन लोगों के लिए यह एटीएम बहुत ही अच्छा है। ग्राहत के ऑर्डर करने के कुछ ही समय बाद इस एटीएम से ताजा बिरयानी ले जाई जा सकती है। चेन्नई के ही एक स्टार्टअप बाई वीतू कल्याणम ने यह इनोवेशन किया है। यह एटीएम चेन्नई के कोलात्तूर में है। 

बीकेवी बिरयानी का दावा है कि उनके यहां ताजा बिरयानी मिलती है और इसमें मिलाया जाने वाला मीट भी ताजा होता है। कंपनी का कहना है कि उनके यहां लोग ना केवल अपनी भूख मिटा सकते हैं बल्कि बिल्कुल आधुनिक और तेज सेवा का भी आनंद ले सकते हैं। 

इस आउटलेंट में 32 इंच की स्क्रीन लगाई गई है। इसमें आप अपने पसंद का मेन्यू देख सकते हैं. इसके बाद एक क्यूआर कोड से पेमेंट किया जा सकता है। इसमें अपना नाम और मोबाइल नंबर एंटर करना होता है। पेमेंट होने के बाद स्क्रीन पर काउंटडाउन शुरू हो जाता है और समय पर आपका पैकेट नीचे के शेल्फ से मिल जाता है। कस्टमर एटीएम की तही तरह अपना ऑर्डर रिसीव कर सकता है। 

सोशल मीडिया पर इस इनोवेशन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बीवीके बिरयानी ने 2020 में काम करना शुरू किया था। इसका दावा था कि पूरे चेन्नई में यह एक घंटे के अंदर ऑर्डर डिलीवर कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस समय को कम करके 30 मिनट करने की कोशिश हो रही है। 2020 में स्विगी पर एक मिनट में बिरयानी के 137 ऑर्डर मिले थे। जोमैटो ने भी इस आउटलेट की तारीफ की है। 