Haryana News

समुद्र से निकला 'एलियन'! अजीबोगरीब जीव को देखकर मचा हड़कंप

 | 

दुनियाभर में अक्सर एलियंस देखने के दावे होते रहे। ऐसा ही एक ताजा मामला आया है न्यूजीलैंड से, जहां एक बीच पर एलियन जैसा अजीबोगरीब जीव दिखने से हड़कंप मच गया। न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में एक महिला ने विचित्र "एलियन" जैसा जीव देखा। फोटो में एक तने पर कई असामान्य समुद्री जीव लिपटे हुए दिख रहे हैं।

तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काइली मॉर्मन नाम की महिला ने 7 मई को शेयर की थीं। महिला के मुताबिक, वह बे ऑफ प्लेंटी में पापामोआ बीच पर अपनी सुबह की सैर पर थीं। इसी दौरान उनका सामना इस अजीबोगरीब जीव से हुआ। न्यूजीलैंड मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह उस जीव को देखर हैरान रह गई।

काइली मॉर्म ने न्यूज पोर्टल Stuff को बताया कि उसमें कीड़े की तरह टेंटेक्स दिख रहे थे साथ ही शेल के अंदर भी कुछ जीव थे। 5 मीटर लंबा तना पूरी तरह इन्हीं जीव से भरा हुआ था। अन्य स्थानीय लोगों ने भी कहा कि वे "एलियन जैसे जीव" को देखकर हैरान रह गए थे और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह है क्या।