Haryana News

BGT 2023 में उस्मान ख्वाजा ने लगाया पहला शतक, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

 | 
BGT 2023 में उस्मान ख्वाजा ने लगाया पहला शतक, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शतक जड़ दिया है। वह 246 गेंदों का सामना करने के बाद 100 रन पूरा करने में कामयाब हुए हैं। भारत के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उस्मान ख्वाजा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जारी सीरीज में शतक लगाया था। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। ख्वाजा ने शमी के ओवर में चौका लगाकर शतक पूरा किया।

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा ने 246 गेंदों का सामना करता हुए सेंचुरी पूरी की। वह अपनी पारी में 15 चौके लगाए चुके हैं। ख्वाजा ने ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने हेड के साथ पहले विकेट के लिए 94 गेंद में 61 रन का साझेदारी की। इसके बाद स्टीव स्मिथ के साथ भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी निभाई। स्मिथ और ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 248 गेंद में 79 रन की साझेदारी हुई। स्मिथ के आउट होने के बाद ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के बीच 19 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कैमरन ग्रीन और ख्वाजा के बीच नाबाद 80 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

भारत के खिलाफ लगाया पहला शतक
उस्मान ख्वाजा का भारत के खिलाफ ये पहला शतक है। उन्होंने 60 मैचों में 4413 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 14 शतक लगाए हैं। इससे पहले इस सीरीज में उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 81 रन की पारी खेली थी।

बार्डर गावस्कर सीरीज 2023 में सर्वाधिक रन
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में उस्मान ख्वाजा सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह 4 मैचों की 7 पारियों में 257 रन बना चुके हैं। उनका औसत 42.83 रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 207 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने 185 रन बनाए हैं।