Happy Ram Navami 2023 Wishes in hindi: आज है भगवान राम का जन्मोत्सव,ऐसे दें सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं

Happy Ram Navami 2023 Messages wishesh in hindi: आज है भगवान राम का जन्मोत्सव। कहते हैं आज के दिन विष्णु भगवान के अवतार कहे जाने वाले भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम का जन्म कौशल्या और राजा दशरथ के यहां हुआ था। भगवान राम भारतीय संस्कृति के आदर्श का प्रतीक है, उनका जीवन मन, वाणी व कर्म में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा देता है। भगवान राम भगवान राम के दरबार में जहां राम, सीता और लक्ष्मण हैं, वहीं उनके परम प्रिय भगवान हनुमान भी हैं। इसलिए राम नवमी पर भगवान राम के साथ हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। आप भी आज खो जाएं भगवान राम की भक्ति में और कामना करें भगवान श्री राम की कृपा सब पर बनी रहे, हर घर में प्रेम, सौहार्द, मर्यादा और संस्कार के फूल खिलें।
भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥
गुणवान तुम बलवान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम !!