Haryana News

वीकेंड पर घूम आएं दिल्ली के ये जंगल, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए हैं बेस्ट

 | 
वीकेंड पर घूम आएं दिल्ली के ये जंगल, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए हैं बेस्ट

वैसे तो दिल्ली में कई पार्क हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए खूब फेमस हैं। लेकिन क्या आपने दिल्ली में कभी फॉरेस्ट देखा है? नहीं, तो इस वीकेंड आप जंगल की सैर कके लिए जा सकते हैं। लोग यहां पर अपने बच्चों के साथ एक अच्छा वीकेंड बिताने के लिए आते हैं। अगर आप वीकेंड पर किसी अच्छी और नई जगह को घूमना चाहते हैं तो दिल्ली के इन जंगलों की सैर करने के लिए जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती सेल्फी लवर्स को खूब पसंद आएगी। 

दिल्ली के फेमस जंगल 
1) संजय वन 

वसंत कुंज और महरौली के पास बसा यह जंगल 443 एकड़ में फैला हुआ है। यहां आपको अलग-अलग तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहां बैंगनी सनबर्ड, एशियन कोयल, ब्राह्मणी स्टार्लिंग, इंडियन सिल्वरबिल और ग्रे-ब्रेस्टेड प्रिनिया पक्षियों की रेंज है। इन खूबसूरत पक्षियों को देखने के लिए अपने साथ दूरबीन लेकर जाएं।

2) दक्षिणी रिज वन 
iउत्तरी रिज 87 एकड़ में फैला हुआ है। ये जंगल लंदन के हाइड पार्क से प्रेरित है। यहां शीशम और महुआ के पेड़ों के ऊपर बैठे पक्षियों को देखना शानदार है। चारों ओर तितलियों की 80 से ज्यादा प्रजातियों के साथ इस शांतिपूर्ण जगह का आनंद परिवार और दोस्तों के साथ ले सकते हैं।


3) असोला-भट्टी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी
यह वाइल्ड लाइफ सैंचुरी  दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव अंतरराज्यीय सीमा पर है। यहां ब्लैक फ्रेंकोलिन और ग्रे-हेडेड फिश ईगल जैसे 190 से ज्यादा दुर्लभ पक्षी प्रजाती हैं। भारतीय तेंदुए और ब्लैकबक भी यहां देखने को मिल सकते हैं। 

4) जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट
जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट 445 एकड़ में फैला हुआ है। जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट अपने जॉगिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है। यहां जंगल मोर और मृग आपको देखने मिलेंगे। इस जंगल में नीलगाय पेड़ों के बीच इधर-उधर घूमती रहती हैं।