Haryana News

गर्मियों में अंडरआर्म की बदबू करती है शर्मिंदा तो राहत देंगे ये घरेलू उपाय, लौट आएगा खोया कॉन्फिडेंस

 | 
गर्मियों में अंडरआर्म की बदबू करती है शर्मिंदा तो राहत देंगे ये घरेलू उपाय, लौट आएगा खोया कॉन्फिडेंस

Home Remedies for Underarms Odour: अगर आप भी अंडर आर्म्स से आने वाली बदबू और शर्मिंदगी से बचने के लिए डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं। तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर लोगों को गर्मी के मौसम में परेशान करती है। जिससे बचने के लिए लोग महंगे परफ्यूम तक खरीद लेते हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी रहती है। अगर आप भी अंडरआर्म की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये नेचुरल उपाय न सिर्फ आपकी परेशानी दूर करेंगे बल्कि इन्हें फॉलो करने के बाद आप पूरा दिन फ्रेश भी महसूस करेंगे।  

आलू-
अंडर आर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आलू का एक टुकड़ा लेकर उसे अपनी अंडर आर्म्स पर रगड़ें। आप चाहें तो आलू का पेस्ट बनाकर भी अंडरआर्म्स पर अप्लाई भी कर सकते हैं। आलू को 10 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और फिर पानी से त्वचा को धो लें। इसके बाद अंडरआर्म्स को कुछ देर खुला छोड़ दें। 

फिटकरी-
अंडर आर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फिटकरी के इस उपाय को करने के लिए कुछ घंटे पहले फिटकरी को पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद फिटकरी बगल पर रगड़ें। इस  उपाय को करने से बगल से आने वाली गंध दूर हो जाएगी।

नींबू के छिलके-
नींबू के छिलकों का इस्तेमाल करके अंडरआर्म्स से बदबू की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए नींबू के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाकर स्टोर कर लें। अब अंडरआर्म्स से बदबू दूर करने के लिए एक बाउल में नींबू के पाउडर के साथ गुलाब जल मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर इस पेस्ट को ऐसे ही लगा छोड़ दें। थोड़ी देर बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से साफ करें। 

टमाटर- 
टमाटर में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो अंडरआर्म में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारकर डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए एक टमाटर का गूदा लेकर सीधा अंडरआर्म्स पर 5 मिनट लगा छोड़ दें। तय समय बाद पानी से धो लें।