Ubtan: बेसन- बादाम उबटन से चमकाएं अपना चेहरा, स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती हैं दूर
Tue, 14 Mar 2023
| 
स्किन पर चमक लाने के लिए आप देसी उबटन का इस्तेमल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप चेहरे समेत पूरे शरीर को साफ कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि उबटन को लगाने से स्किन पर किसी तरह का साइड-इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहता है। साथ ही यह स्किन पर निखार लाने में मददगार होता है। यहां बता रहे हैं बेसन और बादाम से कैसे उबटन बनाया जा सकता है।
उबटन बनाने के लिए आपको चाहिए
- बादाम
- बेसन
- मुल्तानी मिट्टी
- गुलाब की पत्तियां
- बादाम का तेल
- गुलाब जल
कैसे बनाएं
- इसे बनाने के लिए बादाम और गुलाब की पत्तियों को अच्छे से पीस लें।
- अब बेसन, मुल्तानी मिट्टी, बादाम और गुलाब का पाउडर मिलाएं।
- इस ड्राई पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें बादाम का तेल मिलाएं।
- अब स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसमें गुलाब जल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्चे से मिक्स करें। उबटन तैयार है।
कैसे लगाएं
उबटन लगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बस साफ चेहरे पर थोड़ा-थोड़ा उबटन लगाएं और फिर 5-7 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उबटन से चेहरा साफ करने के लिए आपको ठीक उसी तरह हाथ चलाने हैं जैसे आप स्क्रब करते समय करते हैं। उबटन का इस्तेमाल पूरे शरीर में कर सकते हैं।