सफेद पानी की समस्या से हो गई हैं परेशानी, निजात पाने के लिए काम आएंगी ये जड़ी बूटी

महिलाएं कई तरह की परेशानियों का सामना करती हैं। जिसमें से एक व्हाइट डिस्चार्ज भी है। वैसे तो सफेद पानी पीरियड्स जितना ही नॉर्मल है। लेकिन ये पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह स्त्राव हो रहा है। कुछ महिलाओं में ये बहुत ज्यादा होता है। कुछ में तो इसकी वजह से बदबू और खुजली होने लगती है। एक्सपर्ट की मानें तो ये कोई बीमारी नहीं है, लेकिन फिर भी ये डायबिटीज समेत कई बीमारियों के विकास का कारण बनती है। अगर ये समस्या आपको बहुत ज्यादा हो रही है तो आप कुछ नैचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1) लोधरा
लोधरा को अत्यधिक शक्तिशाली जड़ी बूटी माना जाता है जो महिलाओं में अलग तरह के हार्मोनल मुद्दों के इलाज के लिए फायदेमंद है। व्हाइट डिस्चार्च से परेशान हैं तो लोधरा के पेड़ की छाल को पानी में उबालकर चाय के रूप में पिया जा सकता है।
2) अशोक
अनियमित पीरियड्स और असामान्य व्हाइट डिसचार्ज सहित कई महिला संबंधी परेशानियों से निपटने के लिए अशोक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अशोक के पौधे की छाल को एक गिलास पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं। चाहें तो इस पानी को वेजाइनल वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
3) गुडुची
गुडुची सूजन-रोधी और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है। गुडुची के पौधे के तने को पानी में उबाला जा सकता है और व्हाइट डिस्चार्ज के हेल्दी फ्लो को बनाए रखने में मदद के लिए योनि धोने के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
4) त्रिफला
इसकी मदद से आप घर पर इंटिमेट वॉश बना सकते हैं। इसके लिए 20 ग्राम त्रिफला लें और इसे आधा लीटर पानी में उबालें। जब एक चौथाई पानी रह जाए तो चूल्हे को बंद कर दें, और इसे छान लें और ठंडा होने दें। एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसका इस्तेमाल अपनी योनि को धोने के लिए करें।