Haryana News

महिंद्रा ही ये SUV अपनी ही स्कॉर्पियो, XUV700, थार की सेल्स बिगाड़ रही; लोग हर बार बना रहे नंबर-1

 | 
महिंद्रा ही ये SUV अपनी ही स्कॉर्पियो, XUV700, थार की सेल्स बिगाड़ रही; लोग हर बार बना रहे नंबर-1
Mahindra February 2023 Sales: महिंद्रा ने अपनी फरवरी 2023 की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए एक बार फिर बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाला गाड़ी रही। बोलेरो की डिमांड के सामने स्कॉर्पियो, थार, XUV300, XUV700 समेत सभी मॉडल पीछे रह गए। महिंद्रा ने फरवरी में बोलेरो की 9,782 यूनिट बेचीं। हालांकि, फरवरी 2022 में कंपनी ने 11,045 बोलेरो बेची थीं। यानी बोलेरो को ईयरली बेसिस पर 11.44% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इसकी 1,263 यूनिट कम बिकीं। बोलेरो के पास फरवरी 2023 में कंपनी के कुल मार्केट शेयर का 32.37% हिस्सा रहा। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल स्कॉर्पियो रहा


स्कॉर्पियो को 166% की ईयरली ग्रोथ
महिंद्रा के लिए फरवरी 2023 में बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। वहीं, दूसरे नंबर पर स्कॉर्पियो रही। पिछले महीने स्कॉर्पियो की 6,950 यूनिट बिकी। जबकि फरवरी 2022 में ये आंकड़ा 2,610 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 166.28% की ग्रोथ मिली। असके अलावा, XUV700 की 8.87% की ईयरली ग्रोथ के साथ 4,505 यूनिट, XUV300 की 15.56% की ईयरली डिग्रोथ के साथ 3,809 यूनिट बिकीं। वहीं, थार को भी 1.34% ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इसकी 5,004 यूनिट बिकीं। मराजो की सिर्फ 171 यूनिट ही बिकीं।

9 सीटर बोलेरो लाने की तैयारी
महिंद्रा की SUV खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की 2023 बोलेरो नियो को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ये बोलेरो का नियो प्लस 9 सीटर मॉडल है। यानी इसमें 9 पैसेंजर ट्रैवल कर पाएंगे। महिंद्रा के लिए बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी है। इसी वजह से कंपनी ग्राहकों को इस SUV में ज्यादा ऑप्शन देना चाहती है। माना जा रहा है कि ये प्री-प्रोडक्शन यूनिट है जिसकी टेस्टिंग फाइनल स्टेज में है। बोलेरो नियो प्लस बेसिकली TUV300 प्लस का रीबैज है, जिसे 2020 में बंद कर दिया गया था।

बोलेरो नियो से ज्यादा है नियो प्लस की लंबाई
महिंद्रा ने TUV300 को बंद कर दिया था, बाद में इसे बोलेरो नियो के तौर पर लॉन्च किया। अब कंपनी TUV300 प्लस के साथ भी ऐसा ही करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही बोलेरो नियो प्लस का लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद कंपनी TUV300 प्लस को बंद कर सकती है। महिंद्रा ने इसकी लंबाई 400mm बढ़ाई है। व्हीलबेस बोलेरो नियो के 2,680 मिमी जैसा है। इसमें ड्राइवर सहेत कुल 9 पैसेंजर बैठ सकते हैं। बोलेरो नियो प्लस के साथ महिंद्रा P4, P10 और P10 (R) ट्रिम लेवल में भी 7-सीटर ऑप्शन पेश करेगी।

बोलेरो नियो की तुलना में कई चेंजेस किए गए
बाहर की तरफ बोलेरो नियो प्लस में वही बदलाव होंगे जो TUV300 से ट्रांजिशन के दौरान बोलेरो नियो में हुए थे। इसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ एक नया मेश ग्रिल मिलेगा, जो फ्रंट में विजुअल बल्क को कुछ हद तक कम करता है। निचले बंपर में एक पैटर्न के साथ रेक्टेंगुलर वन्स के अपोजिट एक ट्रैपोजाइडल एयर डैम को जोड़ता है। इस नए वर्जन में किनारे पर ब्लैक कलर की तालियां भी चिपकी रहेंगी। लंबाई बढ़ाने और रैपअराउंड टेल लाइट की उपस्थिति के अलावा बोलेरो नियो में कोई अंतर नहीं है। इसमें व्हील और रियर टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील में ग्रे कवर मिलता है।

बोलेरो नियो प्लस में एंबुलेंस वैरिएंट भी मिलेगा
बोलेरो नियो प्लस इकनॉमी मोड में लगभग 94 bhp और पावर मोड में लगभग 120 bhp वाले 2.2L टर्बो-डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बोलेरो नियो में 5-स्पीड यूनिट मिलती है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को होमोलॉग किया गया है। इसके P4, P10 और P10 (R) ट्रिम में 7-सीटर (3rd रो बेंच) और 9-सीटर (3rd रो जंप सीट) के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 7वां वैरिएंट एंबुलेंस है। इस एंबुलेंस में 4 लोगों के बैठने की जगह के साथ एक मरीज लेटने की जगह दी है। यह एंबुलेंस फोर्स मोटर्स और टाटा मोटर्स की एंबुलेंस को टक्कर देगी।

9.5 लाख से 12 लाख रुपए होगी कीमत
जहां तक बोलेरो नियो प्लस की बात है, इसमें 7 से 9 लोगों के बैठने के साथ एक मजबूत लैडर फ्रेम RWD MPV मिलेगी। MPV की तलाश कर रही सेमी-अर्बन और रुरल ऑडियंस के लिए यह डिफॉल्ट ऑप्शन मिलने की संभावना है। 2023 स्टैंडर्ड बोलेरो नियो की एक्स-शोरूम कीमतें 9.5 लाख से 12 लाख रुपए के बीच हो सकती है। ये बोलेरो नियो वैरिएंट से करीब 1 लाख रुपए महंगी हो सकती है