होंडा की किस्तम बदलेगा ये नया स्कूटर, कई स्मार्ट फीचर्स से लैस; इसके सामने रॉयल एनफील्ड का इंजन भी फेल

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए पिछले महीने सेल्स के आंकड़े अच्छे नहीं रहे हैं। कंपनी को 21% की ईयरली और 17% की मंथली डिग्रोथ मिली। होंडा के लिए लंबे समय से एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। ऐसे में कंपनी स्कूटर सेगमेंट को मजबूत करने के लिए अपने पोर्टफोलियो में नया स्कूटर जोड़ने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी नई मैक्सी स्कूटर Forza 350 के डिजाइन का पेटेंट कराया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में ये स्कूटर पहले से मौजूद है।
ऑटोकार की एक रिपोर्ट के अनुसार होंडा ने अब इस स्कूटर के डिजाइन का पेटेंट इंडिया में करवाया है। जहां तक इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च किए जाने का सवाल है तो कंपनी ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि होंडा Forza 350 ग्लोबल मार्केट में काफी पॉपुलर स्कूटर है।
होंडा Forza 350 का इंजन
होंडा Forza 350 स्कूटर में 330cc की कैपेसिटी वाला लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इंजन दिया है। जो 28.8 Hp की पावर और 31.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन इतना ज्यादा पावरफुल है कि इसके सामने रॉयल एनफील्ड 350 भी फीकी पड़ जाती है। भारतीय बाजार में मौजूद रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 350 का इंजन 20.21Hp की पावर जेनरेट करता है। ये स्कूटर इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 11.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 29.4 Km/l का माइलेज देता है।
होंडा Forza 350 के फीचर्स
होंडा Forza 350 में LCD इंस्ट्रमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, टेंप्रेचर गेज, प्वाइंटर टाइप, क्लॉक, टू ट्रिप मीटर, फ्यूल कंजप्शन गेज और होंडा स्मार्ट की इंडिकेटर्स जैसी जानकारी मिलती है। इस स्कूटर के साथ स्मार्ट चाबी मिलती है। जिससे स्कूटर के कई फंक्शन को ऑपरेट किया जा सकता है। जैसे कि कंपनी ने हाल ही में होंडा एक्टिवा स्मार्ट में दी है। इस मैक्सी स्कूटर की लंबाई 2147mm, चौड़ाई 754mm, उंचाई 1507mm है। इसका वजन 184 Kg है।