Haryana News

₹10.89 लाख की इस नई कार की मची ऐसी लूट, जैसे ये फ्री में मिल रही हो! बिक्री में 400% से ज्यादा की उछाल

 | 
₹10.89 लाख की इस नई कार की मची ऐसी लूट, जैसे ये फ्री में मिल रही हो! बिक्री में 400% से ज्यादा की उछाल

हुंडई वरना (Hyundai Verna) ने 400% की वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल में सेडान सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जी हां, न्यू-जेन हुंडई वरना ने लगातार दूसरे महीने होंडा सिटी को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि इसने अप्रैल 2023 में 412 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 4,000 से अधिक यूनिट की वृद्धि पोस्ट की है।

हुंडई वरना की बिक्री
अप्रैल 2023 के महीने में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की नई जेनरेशन की वरना ने 4,001 यूनिट्स की घरेलू बिक्री के साथ मिड साइज की सेडान बिक्री चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। 5th जेनरेशन की होंडा सिटी 1,920 यूनिट्स बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही।

दूसरे नंबर पर होंडा सिटी
2022 में 2,300 यूनिट्स के साथ इस महीने की तुलना में सिटी ने 17 प्रतिशत की साल-दर-साल निगेटिव बिक्री वृद्धि दर्ज की थी। स्कोडा स्लाविया पिछले महीने कुल 1,585 यूनिट्स के साथ तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली मिड साइज की सेडान थी, जबकि अप्रैल 2022 में 2,431 यूनिट्स की तुलना में 35 प्रतिशत की गिरावट थी।


फॉक्सवैगन वर्टुस की बिक्री
फॉक्सवैगन वर्टुस घरेलू टोटल 1,481 टूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि मारुति सुजुकी सियाज ने पिछले महीने 1,017 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि अप्रैल 2022 में 579 यूनिट्स की बिक्री में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मार्च 2023 में 137 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,586 यूनिट्स के मुकाबले नई-जेन हुंडई वरना ने 3,755 यूनिट्स की बिक्री की थी।

क्या हैं इसकी कीमतें?
मार्च 2023 के महीने में Hyundai ने भारत में नई Verna को अपडेट के साथ पेश किया था। इसके कीम की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 10.90 लाख है और टॉप मॉडल की कीमतें 17.38 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक जाती हैं।