आंखों की थकावट झट से दूर करती हैं ये एक्सरसाइज, हेल्दी आईज के लिए रूटीन में करें शामिल

Exercise for Eyes: बॉडी को फिट रखने के लिए व्यक्ति जिम, योगा और जॉगिंग जैसी कई चीजें अपने रूटिन में शामिल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर के बाकी अंगों की ही तरह आपकी आंखों को भी खूबसूरत और हेल्दी बने रहने के लिए कुछ खास एक्सरसाइज की जरूरत होती है। आंखों की ये एक्सरसाइज उन्हें स्वस्थ बनाएं रखने के साथ इन पर पड़ने वाले तनाव को भी कम करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
आंखों की एक्सरसाइज-
-आंखों की पहली एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले एक कुर्सी पर आराम से बैठने के बाद अपनी दोनो हाथों को हथेलियों को रगड़ते हुए गर्म कर लें। इसके बाद अपनी आखें बंद करके अपनी गर्म हथेलियों से आंखों को ढक लें। ऐसा करते समय अपनी आंखों की पुतलियों पर जोर न डालें। आंखों को हतेलियों से इस तरह ढक लें कि हथेलियों के बीच से आंखों तक बिल्कुल भी रोशनी न पहुंच पाए। ऐसा करते समय आप धीरे से गहरी सांस लें। आप हथेलियों को आंखों से धीरे से हटाते हुए आखें खोल लें। इस प्रक्रिया को दिन में 3 मिनट करें।
-आंखों की दूसरी एक्सरसाइज करते समय सबसे पहले आराम से बैठकर अपनी आखें को क्लॉकवाइस और उसके बाद एंटी क्लॉकवाइस घुमाएं। इस प्रक्रिया को दिन में 5 बार दोहराएं। हर बार इस एक्सरसाइज को करने के बाद आंखों की पलकों को हिला लें।
-आंखों की अपनी तीसरी एक्सरसाइज को करते समय सबसे पहले अपने हाथ की दूरी पर एक पेंसिल को पकड़कर रखें। इसके बाद अपने हाथ को नाक की तरफ धीरे से बढ़ाएं। ऐसा करते समय पेंसिल की नोक पर अपनी निगाह टिकाएं रखें, जब तक पेंसिल की नोक कम दूरी के कारण देखने में असक्षम न हो जाएं। इस प्रकिया को बार-बार करें।