Haryana News

इस बाइक ने 'गर्दा उड़ा दिया', 30 दिन में 1.15 लाख यूनिट बिकीं; नए मॉडल में 25 चेंज हुए और माइलेज 10Km बढ़ गया

 | 
इस बाइक ने 'गर्दा उड़ा दिया', 30 दिन में 1.15 लाख यूनिट बिकीं; नए मॉडल में 25 चेंज हुए और माइलेज 10Km बढ़ गया

अप्रैल 2023 में बजाज ऑटो पहली ऐसी कंपनी रही जिसकी सभी टू-व्हीलर्स को ग्रोथ मिली। जी हां, बजाज को पिछले महीने सभी 6 मॉडल पर YoY ग्रोथ मिली। सभी मॉडल की ग्रोथ के चलते कंपनी को ओवरऑल 90% की YoY ग्रोथ मिली। बजाज के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल पल्सर रहा। इस मोटरसाइकिल की पिछले महीने 1.15 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। अप्रैल 2022 की तुलना में इसे 150% की ग्रोथ मिली। पल्सर के पास कंपनी की कुल सेल्स का 65% मार्केट शेयर रहा। वहीं, देश की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक एवेंजर को रिकॉर्ड 1027% की YoY ग्रोथ मिली। चलिए सबसे पहले आपको बजाज टू-व्हीलर के सेल्स डेटा दिखाते हैं।

पिछले महीने बजाज टू-व्हीलर की सेल्स की बात करें तो पल्सर की 1,15,371 यूनिट बिकीं और इसे 150.59% YoY ग्रोथ मिली। प्लेटिना की 46,322 यूनिट बिकीं और इसे 17.82 YoY ग्रोथ मिली। CT की 6,973 यूनिट बिकीं और इसे 26.83 YoY ग्रोथ मिली। चेतक की 4,546 यूनिट बिकीं और इसे 264.85 YoY ग्रोथ मिली। एवेंजर की 1,984 यूनिट बिकीं और इसे 1027.27 YoY ग्रोथ मिली। डोमिनार की 1,316 यूनिट बिकीं और इसे 337.21 YoY ग्रोथ मिली।

25 चेंजेस के साथ आई नई पल्सर
बजाज ने अप्रैल में अपनी न्यू 2023 पल्सर 125 E20 को लॉन्च कर दिया है। नए इंजन वाली इस मोटरसाइकिल को कई अपडेट्स दिए गए हैं। ये पेट्रोल के साथ E20 फ्यूल से भी चलेगी। वहीं, इसमें नए कलर्स और नए एलॉय समेत 25 अपेडट दिए गए हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने इन तमाम अपडेट के बाद भी इसकी कीमत में बड़ा चेंजेस नहीं किया है। ये इन चेंजेस के साथ सेगमेंट में तो सबसे सस्ती मोटसाइकिल है। वहीं, 110cc सेगमेंट की मोटरसाइकिल से भी इसकी कीमत कम है।

2023 बजाज पल्सर 125 E20 में कंपनी ने नया कलर ऑप्शन दिया है। साथ ही, इस पर नए ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि ग्रे कलर के साथ यलो कलर के ग्राफिक दिए गए हैं, जो मोटरसाइकिल की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इसमें पीछे की तरफ 125 की ब्रांडिंग मिल जाती है। फ्यूल टैंक पर भी पल्सर का लोग बदल दिया गया है। ये 3D टैक्स्ट के साथ यलो कलर थीम में मिलेगा। पेट्रोल टैंक की लिड को भी सिल्वर कलर से बदल कर ब्लैक कर दिया गया है।

इस मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा अंदर एलॉय व्हील के तौर पर किया गया है। ये पुराने मॉडल की तुलना में एकदम नए हैं। खास बात ये है कि एलॉय पूरी तरह से खुल-खुले हैं। यानी इसके अंदर सिर्फ 3 सपोर्ट दी गई हैं। ये सपोर्ट भी इतना पतली हैं कि व्हील पूरी खाली नजर आता है। फ्रंट व्हील में मिलने वाली डिस्क प्लेट को भी बदल दिया गया है। पहले इसमें ये प्लेट नहीं मिलती थी।

अब इस मोटरसाइकिल में बजाज 150 वाला मीटर मिलेगा। यानी अब आपको ये बाइक ज्यादा लग्जरी फील देगी। इस मीटर में IFE, ओडोमीटर, AFE, सर्विसिंग, लो बैटरी जैसी तमाम जानकारी इस डिजिटल मीटर मिलेगी। इसका पेट्रोल टैंक भी बदल दिया गया है। अब इस टैंक में पेट्रोल टी नहीं मिलेगी। क्योंकि अब इस बाइक में फ्यूल पंप मिलने वाला है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी मिलेगा। साथ ही, बाइक की वायरिंग भी बदल दी गई है।

2023 बजाज पल्सर का माइलेज और कीमत
पहले ये मोटरसाइकिल करीब 50 km/l का माइलेज देती थी। हालांकि, अब इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लग गया है। ऐसे में इससे 55 से 60 km/l तक का माइलेज आसानी से निकाला जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो यूपी इसकी ओनरोड कीमत करीब 96 से 97 हजार रुपए है। खास बात ये है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस जिसमें 100cc का इंजन दिया है उसकी कीमत 93 हजार रुपए है। वहीं, टीवीएस रेडर 1.03 लाख रुपए में मिल रही है। इस हिसाब से इसकी कीमत काफी कम है।