Haryana News

रात को पूरी तरह से अवॉइड करने चाहिए ये फूड्स नहीं तो, नींद ना आने की हो जाएगी समस्या

 | 
रात को पूरी तरह से अवॉइड करने चाहिए ये फूड्स नहीं तो, नींद ना आने की हो जाएगी समस्या

हेल्दी रहने के लिए सही खानपान और सही दिनचर्या जरूरी है। इसमे पर्याप्त नींद लेना भी शामिल है। अगर आप रात को 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो इससे शरीर पर असर पड़ता है। क्योंकि बॉडी इसी वक्त पर रिलैक्स करती है और कई सारे ऑर्गन्स खुद को हील करने का काम करते हैं। इसलिए रात की नींद बेहद जरूरी होती है लेकिन जब हम गलत खानपान और गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं तो रात की नींद में खलल पड़ता है और पूरी बॉडी डिस्टर्ब होती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले इन सारे फूड्स को गलती से भी ना खाएं। इन्हें खाने से नींद ना आने की समस्या होने लगती है। 

ग्रीन टी
वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पीते हैं तो जान लें कि इसे रात को ना पिएं। रात को ग्रीन टी पीने से तनाव और हार्ट रेट बढ़ता है। जिसकी वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। ग्रीन टी को सुबह के वक्त पीने से सेहत को पूरे फायदे मिलते हैं। 

आइसक्रीम 
अगर आप डेजर्ट के शौकीन हैं और डिनर के बाद इसे खाना पसंद करते हैं, तो आइसक्रीम को रात के वक्त बिल्कुल भी ना खाएं। आइसक्रीम खाने से कार्टिसोल हार्मोंस निकलने लगते हैं जो कि स्ट्रेस के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिसकी वजह से आपकी रात की नींद पूरी तरह से उचट सकती है। 

टमाटर
सलाद में टमाटर खाना पसंद है तो इसे रात को बिल्कुल भी ना खाएं। टमाटर में हाई एसिडिक कंटेट होता है जो शरीर में एसिडिटी को बढ़ा देता है।

चीज
चीज फिल्ड पिज्जा, चीज बर्गर वैसे तो ये सारी चीजें नुकसान करती है। लेकिन अगर आप चीज को रात में खाते हैं तो ये सोने की क्वालिटी पर बुरा असर डालेगी और नींद पूरी तरहसे गायब हो जाएगी।

फ्राईज
हेल्दी लाइफस्टाइल में फ्राईज और तली-भुनी चीजों को रात को खाने से पूरी तरह से मना किया गया है। इससे पेट में एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है। 

वाइन और बियर
रात को अक्सर लोग एल्कोहल पीते हैं। लेकिन वाइन को रात में बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। वहीं बीयर पीने के आधे घंटे बाद ही सोने के लिे जाना बेहतर होगा। 

खट्टे फल
रात को सोने से पहले नींबू, संतरा और दूसरे साइट्रिक एसिड वाले फलों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे सीने में जलन की समस्या पैदा होने लगती है। 

हाई प्रोटीन मील्स
डिनर में हाई प्रोटीन फूड्स को भी अवॉइड करना चाहिए। इससे शरीर में सेरोटोनिन की कमी हो जाती है जो नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन है।