Haryana News

20 लाख रुपये किलो तक बिकता है दुनिया का सबसे महंगा फल, खरीदने के लिए लगती है होड़

 | 
20 लाख रुपये किलो तक बिकता है दुनिया का सबसे महंगा फल, खरीदने के लिए लगती है होड़

फल और सब्जियों के दाम बढ़ जाएं तो सुर्खियां बन जाती हैं। मिडिल क्लास आदमी इन्हें बचत के साथ खाना शुरू कर देता है। हालांकि दुनिया में कुछ ऐसे फल-सब्जियां भी हैं, जिनके दाम सुनकर आप सोच में पढ़ जाएंगे कि लोग इन्हें क्यों खाते होंगे। ऐसा ही एक फल है युबारी मेलन या युबारी खरबूजा। यह दुनिया का सबसे महंगा फल है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि अच्छी-खासी लग्जरी गाड़ी आ सकती है। सबसे इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इसकी काफी डिमांड है। जापान के रईस इसे शौक से खाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के बारे में कुछ बातें।

जापान का लग्जरी फ्रूट
दुनिया में कई तरह के फल-सब्जियां पाए जाते हैं। इनमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। कुछ ऐसे फ्रूट्स और वेजिटेबल्स भी हैं जो अपने गुणों से ज्यादा कीमत की वजह से चर्चा में रहते हैं। युबारी मेलन की गिनती ऐसे ही फलों में होती है। इसे दुनिया का सबसे महंगा फल माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रति किलो इसकी कीमत 20 लाख रुपये तक जा चुकी है। यह फल सिर्फ जापान में उगाया जाता है और इसे लग्जरी फ्रूट माना जाता है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि जाहिर सी बात है कि लोकल मार्केट या सुपरमार्केट्स में आसानी से नहीं मिल पाता। 

बेहद नाजुक होता है फल
जापान में यह इतनी कम मात्रा में उगाया जाता है कि बाहर कहीं भेजा नहीं जा सकता। युबारी खरबूजे को ग्रीनहाउस में सूरज की रोशनी में उगाया जाता है। यह खरबूजा सबसे पहले Yubari शहर में उगाया गया था, जिस पर इसका नाम Yubari Melon पड़ा। वहां का मौसम इस खरबूजे के लिए परफेक्ट होता है। ये खरबूजे बेहद नाजुक होते हैं। इनकी खेती से लेकर स्टोर करने तक में काफी मेहनत लगती है। जब इन्हें बेचा जाता है तो जो परफेक्ट खरबूजा होता है वही सेल के लिए जाता है। 

ये हैं हेल्थ बेनिफिट्स
युबारी मेलन के कई फायदे बताए जाते हैं जैसे यह डिहाइड्रेशन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, ब्लड प्रेशर घटाता है, इन्फ्लेमेशन कम करता है, स्किन के लिए अच्छा होता है। यह भी कहा जाता है कि इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करते हैं।