Haryana News

दांतों की सेहत के लिए खराब है बच्चे का अंगूठा चूसना, ऐसे करें आदत में सुधार

 | 
दांतों की सेहत के लिए खराब है बच्चे का अंगूठा चूसना, ऐसे करें आदत में सुधार
Reason why thumb sucking ruins baby teeth: आपने अक्सर छोटे बच्चों को अपना अंगूठा चूसते हुए देखा होगा। हो सकता है आपने भी बचपन में ऐसा किया हो, लेकिन क्या आप जानते हैं छोटे बच्चों की अंगूठा चूसने की आदत उनके दांतों की सेहत को खराब कर सकती है। जी हां, माता-पिता के ध्यान न रखने पर छोटे बच्चों को अंगूठा चूसने की लत लग जाती है। कई बार तो ये आदत बच्चों में 4-5 साल की उम्र तक बनी रहती है। जिससे न सिर्फ उनके दांतों पर बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कैसे। 


बच्चा हो सकता है बीमार-
बच्चे स्वभाव से चंचल होते हैं। वो दिनभर भागते-दौड़ते और खेलते-कूदते रहते हैं। जगह-जगह हाथ लगाने की वजह से उनके हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस चिपक जाते हैं। ऐसे में यही हाथ बिना धोए हुए मुंह में डालने से ये बैक्टीरिया मुंह के जरिए पेट तक पहुंच जाते हैं और शिशु को बीमार कर देते हैं। इसके अलावा अंगूठा चूसने से शिशु के पेट में इंफेक्शन हो सकता है।

नए दांत निकलते हैं खराब-
अंगूठा चूसने से बच्चों के दांतों की खूबसूरती पर बुरा असर पड़ सकता है। अंगूठा चूसने की वजह से शिशु के नए निकलने वाले दांत भी खराब निकलते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंगूठे के दवाब से शिशु के दांत ऊबड़-खाबड़ निकलने लगते हैं।

दांतों की शेप होती है खराब-
कई बार अंगूठा चूसने की वजह से नए निकलने वाले दांत गलत दिशा में मुड़ जाते हैं और बाहर की तरफ उभरे हुए या मुड़े हुए निकलते हैं। ऊपर के दांत होठों से बाहर की तरफ निकलने लगते हैं। जो देखने में बा में बेहद खराब लगते हैं। 

दांत सड़ने की समस्या-
बड़ी उम्र के बच्चे खेलते-कूदते समय कई चीजों को बाहर छूते हैं, जिससे उनके हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस चिपक जाते हैं। जो बाद में बच्चों के मुंह में संक्रमण के कारण बनकर दांतों की सड़न का कारण बनने लगते हैं। 

खोखले और कमजोर दांत-
अंगूठा चूसने या मीठा खाने से शिशु के दांतों में बैक्टीरिया पनपने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है। ये बैक्टीरिया एसिड का निर्माण करते हैं और इस एसिड के प्रभाव से दांत गलना शुरू हो जाते हैं। लंबे समय के प्रभाव से दांत पूरी तरह खोखले और कमजोर हो जाते हैं।

क्यों चूसते हैं बच्चे अंगूठा-


बच्चों के अंगूठा चूसने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे-
-कई बार शिशु को भूख लगने पर जब सही समय से दूध या खाना नहीं मिलता और वो कुछ बोल नहीं पाता, तो वो अंगूठा चूसना शुरू कर देता है।


-कई बार कुछ दवाओं के असर से भी बच्चे ऐसा कर सकते हैं। बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य की दवा देने पर इस बात की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। 


-कई बार असुरक्षा की भावना और माता-पिता से प्यार न मिल पाने के कारण भी अंगूठा चूसना शुरू कर देते हैं।

बच्चे को अंगूठा चूसने से कैसे रोकें-
-अगर बच्चा 4 साल की उम्र तक अंगूठा चूसता रहता है तो माता-पिता को उसकी तरफ तुरंत ध्यान देना चाहिए। 


-बच्चे के अंगूठे पर करेले जैसी कोई कड़वी चीज लगाकर देखें, जिससे बच्चा अंगूठा चूसने से परहेज करेगा। 


-जिस उंगली को बच्चा चूसा रहा है उस पर अगर कोई सूजन या संक्रमण हो रहा है तो ये सब बच्चे को दिखाएं। उन्हें समझायें कि ये आदत उन्हें बीमार कर सकती है।


-अगर ये उपाय करने के बाद भी बच्चा अंगूठा चूसना बंद नहीं करता है तो आप चाहे तो डॉक्टर की मदद भी ले सकते हैं।