Haryana News

गोल्डन बटन लगे स्कर्ट टॉप में नोरा फतेही का किलर लुक आया सामने, कर्वी फिगर हो रही फ्लांट

 | 
गोल्डन बटन लगे स्कर्ट टॉप में नोरा फतेही का किलर लुक आया सामने, कर्वी फिगर हो रही फ्लांट

नोरा फतेही अपने गॉर्जियस लुक्स से फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। फिर वो चाहे काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलीं हो या फिर एयरपोर्ट पर ट्रैवल के इरादे से पहुंची हों। लेटेस्ट फोटोज उनके आईफा प्री इवेंट की है। जिसमे वो अभिषेक बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और विकी कौशल के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल हुई है। इस लुक की तस्वीरें नोरा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही गॉर्जियस एंड अट्रैक्टिव दिख रही हैं। 

 
व्हाइट स्कर्ट और टॉप में चुराई महफिल
नोरा फतेही अपने कर्वी फिगर को बखूभी फ्लांट करना जानती है। तभी तो इस खास मौके के लिए सफेद रंग के को-आर्ड सेट को चुना। जिसकी टाइट फिटिंग और फैब्रिक उनके स्लिम फिट फिगर को दिखाने के लिए काफी दिख रहे थे। थ्रीफोर्थ स्लीव और वी नेकलाइन टॉप के साथ फिटिंग की काल्फ लेंथ मिडी स्कर्ट को पेयर किया गया था। जिसके बैक पर स्लिट भी ऐड थी। 

हाई पोनीटेल ने बनाया खास लुक
इस सफेद स्कर्ट टॉप में नोरा का लुक परफेक्ट दिख रहा था। वहीं मैट फिनिश ब्राउन न्यूड लिपस्टिक और फ्रंट में बैंग्स के साथ हाई पोनीटेल और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल परफेक्ट दिख रहे थे। वहीं विंग आईलाइनर और पिंक ब्लश चिक्स नोरा के इस लुक को स्टनिंग बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं।

वहीं नोरा फतेही के इतने खूबसूरत लुक की फोटोज सामने आने के बाद फैंस भी बेकाबू हो रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने नोरा की तारीफ में लिखा है-जलपरी लग रही हो। तो वहीं स्टनिंग और क्वीन जैसे कमेंट भी खूब कर रहे हैं।