Navratri 2023 Prasad: नौ दिनों तक देवी मां को लगाएं इन अलग-अलग चीजों का भोग, यहां देखें लिस्ट

1) नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती हैं। इस दिन देवी मां के चरणों में देसी घी चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि प्रसाद भक्त को बीमारी और दर्द से रहित जीवन का आशीर्वाद दे सकता है।
2) दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को सिंपल चीजों का भोग लगता है, जैसे शक्कर और फल। ऐसा माना जाता है कि यह परिवार के सदस्यों को दीर्घायु प्रदान करता है।
3) नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के उग्र अवतार को दूध, मिठाई और खीर का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा सिंह की सवारी करती हैं और सभी बुराईयों का नाश करती हैं।
4) माना जाता है कि मां कुष्मांडा ने पूरे ब्रह्मांड का निर्माण किया। इस दिन देवी को मालपुए का भोग लगाया जाता है।
5) चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन केले के भोग से मां शांडमाता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि भोग भक्तों को स्वस्थ और फिट रख सकता है।
6) त्योहार के छठे दिन मां दुर्गा के छठे अवतार मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाया जाता है।
7) मां कालरात्रि को गुड़ और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है। यह प्रसाद सातवें दिन ब्राह्मणों को भी दिया जाता है।
8) आठवें दिन मां महागौरी को भोग के रूप में नारियल का भोग लगाकर मां महागौरी की पूजा की जाती है।
9) त्योहार के नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री को तिल चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचाती हैं।