Haryana News

ऑलिव ऑयल में इस एक चीज को मिलाकर लगा लें बालों में, पार्लर वाला ट्रीटमेंट भी हो जाएगा फेल

 | 
ऑलिव ऑयल में इस एक चीज को मिलाकर लगा लें बालों में, पार्लर वाला ट्रीटमेंट भी हो जाएगा फेल

स्ट्रांग, शाइनी हेयर हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन समय की कमी की वजह से बालों की प्रॉपर देखभाल नहीं कर पाती। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां पार्लर जाकर अलग-अलग ट्रीटमेंट लेती हैं। जिसमे स्मूदनिंग से लेकर कैरेटिन जैसे ट्रीटमेंट शामिल है। लेकिन इनका असर थोड़े समय बाद खत्म हो जाता है। अगर आप हेयर फॉल के साथ ही रूखे-बेजान बालों की वजह से परेशान हैं तो केवल इन दो चीजों से शाइनी, मजबूत बाल मिल जाएंगे। 

बालों में लगाएं तेल
शाइनी बालों के लिए हमेशा ऑयलिंग की सलाह दी जाती है। लेकिन कई सारी लड़कियों को ऑयलिंग करना मुश्किल लगता है। साथ ही केवल ऑयलिंग से बालों को ट्रीटमेंट और स्मूदनिंग वाली शाइन नहीं मिल पाती। इसलिए बालों में तेल के साथ एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाएं। एलोवेरा जेल स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है। 

बालों में लगाएं जैतून का तेल और एलोवेरा जेल
बालों की लेंथ के हिसाब से जैतून का तेल लें। फिर इसमे एलोवेरा जेल को समान मात्रा में मिला लें। अब इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों की सिरों तक लगा लें। फिर किसी पॉलीथिन से ढंककर दो घंटे के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद बालों को शैंपू से धो दें। इसे आप सप्ताह में दो बार ट्राई कर सकती हैं। इससे बालों को नेचुरल शाइन मिलेगी और लगातार इस्तेमाल करने से बाल मजबूत होंगे और हेयरफॉल रुकेगा।