Haryana News

प्रेग्‍नेंसी के पहले तीन महीनों में इन चीजों से बनाएं दूरी, बच्‍चा होगा हेल्‍दी

 | 
प्रेग्‍नेंसी के पहले तीन महीनों में इन चीजों से बनाएं दूरी, बच्‍चा होगा हेल्‍दी

Diet During First Trimester oF Pregnancy: प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में खुद का खास ख्याल रखना पड़ता है। उठने-बैठने से लेकर खानपान तक का ध्यान रखना चाहिए। खान पान का सीधा असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसलिए खाने में क्या खाएं और क्या नहीं इसे लेकर हमेशा चर्चा होती है। वैसे प्रेग्नेंसी में खाने पीने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में यह तय करना जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको अपने खाने पीने का खास ख्याल रखना चाहिए। जानिए प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में किन चीजों से बनाएं दूरी- 

प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में किन चीजों से बनाएं दूरी
1) प्रेग्नेसी के पहले तीन महीनों में कैफिन वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। कैफिन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है,  इसके अलावा कैफिन आपकी स्लीप साइकिल को भी डिस्टर्ब कर सकता है, जिससे आपका मूड खराब होगा। ऐसे में कॉफी-चाय से दूरी बनाएं। 

2) प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में आपको पपीता से दूरी बनानी चाहिए। पपीता में लेटेक्स और पपैन होता है। इन केमिकल्स के कारण गर्भाशय में घुटन हो सकती है। 

3) काले अंगूर में भी बहुत ज्यादा मात्रआ में एसिड होता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान आप हरे अंगूर खा सकते हैं। लेकिन आपको काले अंगूर खाने से बचना चाहिए।

4) बहुत ज्यादा शक्कर खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिसकी वजह से मोटापा भी बढ़ता है। 

5) प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में बहुत ज्यादा नमक खाने से भी बचना चाहिए। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में बहुत ज्यादा यूरिन पास होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर से जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी बाहर निकल जाते हैं। 

6) वैसे तो कच्चे स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीने में इसे ना खाने की सलाह दी जाती है। इसे खाने से पाचन और एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। 

7) प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में जंक फूड खाने से भी बचना चाहिए। इस दौरान आपको बाजार के तले भूने खाने से दूरी बनानी चाहिए साथ ही चटपटे खाने से भी बचना चाहिए।