Haryana News

FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखिरी मौका, बाद में खर्च होंगे 100 रुपए से ज्यादा

 | 
FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखिरी मौका, बाद में खर्च होंगे 100 रुपए से ज्यादा
Aadhaar Card देश के एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के से एक है। आधार में सही और अपडेटेड डिटेल होना आज की डेट में बहुत जरूरी है। आधार में आपके के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उनका नाम, पता, फोटो, बायोमेट्रिक डेटा शामिल है। आमतौर पर आधार में जानकारी बदलने के लिए आपसे चार्ज लिया जाता है। लेकिन अभी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार को फ्री में अपडेट करने का मौका दे रहा है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत, सरकार नागरिकों को अपने आधार कार्ड में कोई भी डिटेल फ्री में अपडेट करने की अनुमति दे रही है। 


अपनी कुछ डिटेल्स आप घर बैठे myAadhaar पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो 15 जून से पहले कर लें इसके बाद आपके डिटेल चेंज करने के लिए चार्ज लिया जाएगा।

1. अपना आधार फ्री में कहां अपडेट करें
आधार कार्डधारक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से मुफ्त अपडेशन सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

2. आधार अपडेशन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फ्री है
आप केवल ई-आधार पोर्टल के माध्यम से ही आधार डिटेल  को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। वहीं आधार केंद्रों पर इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

3. 14 जून के बाद आधार अपडेट करने का चार्ज क्या है?
आधार का मुफ्त अपडेशन डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है और 15 जून तक उपलब्ध है। 15 जून के बाद, आपको आधार अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 


4. क्या-क्या डिटेल आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं?
यूआईडीआईए आधार कार्डधारकों को 14 जून तक मुफ्त अपडेट सेवा के एक भाग के रूप में केवल पहचान के प्रमाण और एड्रेस प्रोफ को अपडेट करने की अनुमति देता है। ऐसे में अगर आप भी ये काम नहीं करते हैं तो बाद में आपको इसके लिए 100 रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

5. फ्री में आप क्या अपडेट नहीं कर सकते?
यह सर्विस आधार में नाम, लिंग और जन्म तिथि या पता सहित आपकी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए नहीं है।

6. कैसे करें Aadhaar Card अपडेट?
आपको अपने मोबाइल नंबर की मदद से https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करना है।
इसके बाद आपको आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना होता है।
अब आप डॉक्युमेंट अपडेट को सेलेक्ट करें और उसे वेरिफाई करें।
इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट में अपना आईड प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना है।
आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और आधार अपडेट फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
रिक्वेस्ट नंबर के जरिये आप अपने आधार का स्टेटस जान सकते हैं।
आधार कार्ड के अपडेट हो जाने के बाद आप अपना अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।