Haryana News

नौ देवियों के इन मंदिरों में भक्तों की देखी जाती है सबसे ज्यादा भीड़, एक बार दर्शन के लिए जरूर जाएं

 | 
नौ देवियों के इन मंदिरों में भक्तों की देखी जाती है सबसे ज्यादा भीड़, एक बार दर्शन के लिए जरूर जाएं

नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार है, जिसमें देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। साल में दो बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि इस साल 22 मार्च से शुरू होने वाले हैं। दुनिया भर के हिंदू नौ दिनों के त्योहार को मनाने के लिए उपवास रखते हैं। यहां हम आपको भारत के कुछ फेमस दुर्गा मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां एक ना एक बार आपको दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। 

शैलपुत्री मंदिर
नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री मंदिर वाराणसी के मरहिया घाट पर स्थित है। नवरात्रि के पहले दिन वाराणसी में हैं तो इस मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

ब्रह्माचारिणी मंदिर
काशी के गंगा किनारे बालाजी घाट पर मां ब्रह्माचारिणी का मंदिर स्थित है। स्थानीय लोग कहते हैं कि मां के इस रूप का दर्शन करने वालों को संतान सुख मिलता है। 

चंद्रघंटा मंदिर
देवी दुर्गा का तीसरा पहलू चंद्रघंटा है, जिसका अर्थ है घंटी के आकार का आधा चांद। वाराणसी के चौक क्षेत्र स्थित पक्के महाल की संकरी गलियों के बीच ये मंदिर है। 

कुष्मांडा मंदिर
कानपुर की घाटमपुर तहसील के किनारे मां कुष्मांडा का मंदिर है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। दूर-दराज के लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 
स्कंदमाता मंदिर
वाराणसी में स्कंदमाता मंदिर है, ये अन्नपूर्णा देवी मंदिर के साथ शहर के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है।

कात्यायनी मंदिर
दिल्ली के छतरपुर में स्थित कात्यायनी मंदिर सदियों पुराना है। इसके अलावा देवी का मंदिर कोल्हापुर और कर्नाटक में भी है। 

कालरात्रि मंदिर 
वाराणसी में मशहूर कालरात्रि देवी के मंदिर में हजारों में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।

महागौरी मंदिर 
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी देवी मंदिर वाराणसी और लुधियाना में स्थित है।

सिद्धिदात्री मदिर
मां सिद्धिदात्री देवी का नौवा अवतार हैं। माता का मंदिर वाराणसी, देवपहाड़ी छत्तीसगढ़, सतना मध्य प्रदेश जैसी जगहों पर स्थित हैं।