Haryana News

बस थोड़ा सा इंतजार! दीवाली से पहले भारत में लॉन्च होंगी ये 7 कारें, होंडा एलिवेट और हुंडई एक्सटर लिस्ट में शामिल

 | 
बस थोड़ा सा इंतजार! दीवाली से पहले भारत में लॉन्च होंगी ये 7 कारें, होंडा एलिवेट और हुंडई एक्सटर लिस्ट में शामिल

फेस्टिवल सीजन के मौके पर कई ऑटोमोबाइल कंपनियां नई कार लॉन्च करती हैं। वहीं, कई कारों के फेसलिफ्ट या स्पेशिल वैरिएंट लॉन्च करती हैं। इस साल भी ये लिस्ट काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रही है। क्योंकि कई कंपनियां नए मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। इसमें मारुति, हुंडई, टाटा, होंडा समेत दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं। ऐसे में आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको ये सजेशन देंग कि दीवाली तक आपको इंतजार करना चाहिए। हो सकता है कि आपको कम कीमत में शानदार कार मिल जाए। इस फेस्टिवल सीजन कौन सी कंपनी अपनी किस कार को लॉन्च करने वाली है, आपको बताते हैं।

1. Maruti Suzuki Jimny
मारुति सुजुकी की मोस्ट अवेडेट ऑफरोड SUV जिम् 7 जून को लॉन्च होगी। इस ऑफरोड SUV में 1.5-लीटर इंजन मिलेगा। जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। अभी इसके फोर व्हील ड्राइव (4WD) का माइलेज सामने आया है। इसके मैनुअल ट्रांसमिशन का माइलेज 16.94 Kmpl होगा। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का माइलेज 16.39 Kmpl होगा। इसमें आपको फ्लैट रिक्लाइन सीट्स देखने को मिलेंगी। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

2. Honda Elevate
होंडा कार्स (Honda Cars) ने भारत में अपनी अपकमिंग SUV के नाम से पर्दा हटा दिया है। इसका नाम एलिवेट (Elevate) होगा। जापानी ऑटो कार निर्माता कंपनी होंडा ने पहली बार एलिवेट (Elevate) एसयूवी की बैजिंग को टीज किया है। CR-V के बाजार से हटने के बाद से यह कार निर्माता की पहली कॉम्पैक्ट SUV होगी। होंडा एलिवेट SUV को औपचारिक रूप से अगले महीने भारत में पेश किया जाएगा। एलिवेट के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने की संभावना है। यह वही 1.5-लीटर चार-सिलेंडर यूनिट होने की संभावना है, जो नई जेनरेशन की होंडा सिटी में उपयोग की जाती है। इस SUV को अनवील से पहले कई बार सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।

3. Hyundai Exter
हुंडई ने अपनी ऑल न्यू मिनी SUV एक्सटर (EXTER) की बुकिंग शुरू कर दी है। यानी आप इस SUV को खरीदना चाहते हैं तब इसे ऑनलाइन या डीलर के पास जाकर बुक कर सकते हैं। इसे 3 पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो AMT ऑप्शन के साथ 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन (e20 फ्यूल रेडी) और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.2 लीटर बाई-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन शामिल है। इसमें फैक्ट्री फिटेड CNG का ऑप्शन भी मिलेगा। हुंडई एक्सटर को 5 वैरिएंट में पेश किया जाएगा। जिसमें S, SX, SX(O), EX, SX(O) Connect शामिल है। इसमें कुल 9 कलर ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें 6 मोनो कलर और 3 डुअल टोन कलर ऑप्शन शामिल हैं। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी दो नए कलर मिलेंगे।

4. Citroen C3 Aircross
सिट्रोन इंडिया 27 अप्रैल को अपनी एक कॉम्पैक्ट SUV C3 एयरक्रॉस से पर्दा उठा चुकी है। यह अपनी पुरानी C3 हैचबैक पर बेस्ड एक मिड साइज SUV है। C3 Aircross में बैठने की व्यवस्था के लिए 5+2 सिटिंग ऑप्शन मिलेगा। इसे 90% से ज्यादा भारत में तैयार किया गया है। इस मेड इन इंडिया सिट्रोन C3 एयरक्रॉस SUV में 10-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सिट्रोन C3 एयरक्रॉस को फिलहाल व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है। माना जा रहा है कि इसे भी अगले 4 से 5 महीने में लॉन्च किया जाएगा।

5. Kia Seltos Facelift
कंपनी सेल्टोस फेसलिफ्ट मॉडल साउथ कोरिया में लॉन्च कर चुकी है। अब इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी है। कुछ रिपोट्स के मुताबिक इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सेल्टॉस फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में कई चेंजेस देखने को मिल रहे हैं। जैसे इसमें नए डिजाइन किए गए हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें री-डिजाइन फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में छोटी है। फ्रंट बंपर को बड़ा किया गया है, जिससे बड़ा एयरफ्लो मिलेगा। नए 18-इंच मशीन-कट डुअल-टोन एलॉय व्हील हैं जो एक नए पैटर्न के साथ आते हैं। इसमें एक नया घुमावदार डैशबोर्ड लगाया गया है, जिसमें 10.25-इंच डिस्प्ले की ट्विन-स्क्रीन लेआउट के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों को फिक्स किया गया है।

6 & 7. Tata Harrier & Safari Facelifts
टाटा अपनी हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है। इन दोनों के एक्सटीरियर और इंटीरियर में अपग्रेड देखने को मिलेगा। न्यू मॉडल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आएगा। टाटा हैरियर और सफारी को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट मॉडल का प्रोडक्शन सितंबर 2023 में शुरू होने की संभावना है। इसके कीमत की घोषणा इस साल दिवाली से पहले की जा सकती है। कंपनी ने पहले ही इन दोनों की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। इन्हें बीते दिनों पुणे के बाहरी इलाके में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इनकी झलक दिखाई थी।