International Kissing Day: छोटे बेबी को बार-बार करते हैं किस? जान लें इसके नुकसान

Side Effects Of Kissing New Born Babies: न्यूबॉर्न बेबी बेहद क्यूट होते हैं, उन्हें देखते ही गले लगाने का मन करता है। नन्हीं सी जान के प्रति प्यार जताने के दो ही तरीके हैं। पहला गले लगाना और दूसरा किस करना। गले लगाने तक तो ठीक है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने पर आप बेबी के साथ अपने रिश्ते को स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं, लेकिन किस करने पर बेबी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल नन्हें बेबी को किस करने से उसे नुकसान पहुंच सकता है। 6 जुलाई को इंटरनेशनल किस डे मनाया जाता है। ऐसे में इस खास अवसर पर जानते हैं कि आखिर बेबी को किस करने पर क्या हो सकता है।
बेबी को किस करने के नुकसान (Side effects Of Kissing New Born Baby)
कोल्ड सोर
इसे ओरल हर्पीज या फिर फीवर ब्लिस्टर के रूप में भी जाना जाता है, आपके बच्चे को सर्दी-जुकाम से पीड़ित किसी बड़े द्वारा चूमने पर ऐसा हो सकता है। इसमें होंठ या मुंह के आसपास छोटे छाले हो सकते है। हालांकि, यह चेहरे के अन्य हिस्सों, जैसे नाक, गाल और ठुड्डी तक भी फैल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें कि एक बार जब ये वायरस हो जाता है तो यह जीवन भर रहता है। ऐसे में बेबी को किस करने से पूरी तरह से बचना चाहिए।
कैविटी
मुंह साफ न रखने से दांतों में कैविटी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे को किस करने से कैविटी हो सकती है। दरअसल सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने बैक्टीरिया बेबी की नाम में चला जाता है जिससे बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है।
एलर्जी
लिपस्टिक में ग्लूटेन होता है जो कि सीलिएक डिजीज से ग्रस्त बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। लोगों को बच्चे के होठों पर या उसके पास किस करने से बचना सबसे अच्छा है ऐसा करने पर एलर्जी का खतरा रहता है।
इम्यून सिस्टम होगा कमजोर
शुरुआती महीनों में न्यूबॉर्न बेबी के बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि इस समय इनका गट बैक्टीरिया विकसित हो रहा होता है। ऐसे में बच्चे के पास जाने से पहले हाथ और मुंह धोने चाहिए। किस करने पर बेबी में कीटाणु जा सकते हैं जो उसके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकते हैं।