Haryana News

चेहरे पर चाहिए एक्ट्रेसेस जैसा नूर तो घर पर बर्फ से करें फेशियल, यहां जानिए करने का तरीका

 | 
चेहरे पर चाहिए एक्ट्रेसेस जैसा नूर तो घर पर बर्फ से करें फेशियल, यहां जानिए करने का तरीका

एक्ट्रेसेस की तरह अगर आप खिला-खिला चेहरा चाहते हैं तो आपको उनकी कुछ आदतों को अपनाना चाहिए। अदाकाराओं की दमकती स्किन का राज काफी सिंपल हैं। आपको बस करना ये हैं कि दो बातों को अपनाना है, पहला अच्छी डायट फॉलो करनी है और दूसरा स्किन का अच्छा ख्याल रखना है। डायट में अच्छी चीजें जैसे हरी सब्जियां, दूध, दही को शामिल करें। और स्किन का ख्याल रखने के लिए बर्फ से फेशियल करें। यहां बर्फ से फेशियल करने का तरीका और फायदे जानिए- 

बर्फ से फेशियल करने पर मिलते हैं कई फायदे
बर्फ से फेशियल करने पर आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। जैसे बर्फ लगाने पर आपके पोर्ल टाइट होते हैं। मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ लगाना अच्छा हो सकता है। इसी के साथ कुछ लोग जब सोकर उठते हैं तो उनके आंखों के नीचे का हिस्सा फूल जाता है। ऐसे में  रोजाना बर्फ लगाने पर फूले हुए चेहरे से छुटकारा पाने में मदद मिलती हैं। अगर आपके चेहरे पर लालपन या सूजन है तो इससे निपटने के लिए आप बर्फ लगाएं। 

बर्फ से फेशियल करने का तरीका
बर्फ से फेशियल करना सबसे आसान है। इसके लिए कुछ स्टेप्स को ही फॉलो करना होता है। यहां उन स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं। 

1) सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश की मदद से अच्छे से साफ कर लें। कोशिश करें कि चेहरे से सभी तरह की गंदगी और तेल अच्छे से साफ हो गया हो। 

2) अब एक कॉटन के कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को रखें और फिर इस कपड़े को चेहरे पर रखें। इसे चेहरे के हर एक हिस्से पर लगाएं।  

3) आप चाहें तो सर्कुलर मोशन में बर्फ लगाएं। साथ ही गाल, नाक और माथे पर भी इसे लागएं। 

4) 5 से 7 मिनट इसे लगाने के बाद टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो बर्फ को गुलाब जल, खीरा, एलोवेरा जेल डालकर जमा सकती हैं। ये चीजें स्किन को रिफ्रेश करने में मदद करती हैं। 

 
बर्फ से फेशियल करने पर ध्यान रखें ये बातें
बर्फ से फेशियल करते समय ध्यान रखें कि आपका चेहरी पूरी तरह से साफ हो और आप बर्फ को सीधा चेहरे पर ना लगाएं। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि एक ही जगह पर बर्फ को ज्यादादेर तक ना रखें।