Haryana News

कैसे बुलाया जाता है इन विदेशी जगहों का नाम, घूमने जाने से पहले जानें

 | 
कैसे बुलाया जाता है इन विदेशी जगहों का नाम, घूमने जाने से पहले जानें

हर किसी ने कभी ना कभी विदेश यात्रा पर जाने का सपना देखा होगा। कुछ लोग इन जगहों पर परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग पार्टनर के साथ इन जगहों पर जाना चाहते हैं। वैसे तो विदेश की कुछ जगह ऐसी हैं जिनके नाम लोगों की जुबां पर अक्सर रहते हैं, लेकिन क्या उन जगहों के नाम आप सही तरह से लेते हैं? कभी-कभी विदेशी जगहों के नाम ऐसे होते हैं जिन्हें सही से बोलना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इन नामों को गलत बोलने से बेहतर है कि आप इनका सही उच्चारण जान लें।

मालदीव
हनीमून कपल्स के बीच ये जगह खूब फेमस है। शादी के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए अक्सर लोग इस जगह को चुनते हैं। लेकिन क्या इस सुंदर सी जगह का नाम आप सही तरह से लेते हैं? मालदीव का उच्चारण 'मॉलडीव्स' है। 

एडिनबर्ग 
स्कॉटलैंड का एडिनबर्ग एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस जगह का सही उच्चारण ए-डीन-ब्रुआ है।

लीसेस्टर 
अगर आप लंदन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लीसेस्टर स्क्वायर जरूर जाएं। इस जगह का नाम लोग अक्सर गलत लेते हैं। इसका ही उच्चारण लेसटाह है। 

चिले 
इस जगह का नाम लेना लोगों को आसान लग सकता है लेकिन इसका उच्चारण अलग है। इस जगह को चिली कहा जाता है। 


म्युनिक 

जर्मनी की इस जगह को लोग म्यूनिच कहते हैं। लेकिन इस जगह को म्युनिक कहा जाता है। वहीं जर्मनी में इस जगह को मून-चर्न कहते हैं।