Haryana News

हीरो की ये मोटरसाइकिल पल्सर, शाइन, डीलक्स और प्लेटिना पर भी पड़ी भारी, TVS की इस मोटरसाइकिल को मिली 420% की ग्रोथ!

 | 
हीरो की ये मोटरसाइकिल पल्सर, शाइन, डीलक्स और प्लेटिना पर भी पड़ी भारी, TVS की इस मोटरसाइकिल को मिली 420% की ग्रोथ!

अप्रैल 2023 की बिक्री रिपोर्ट में टॉप-10 मोटरसाइकिल लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर बाइक पल्सर, शाइन, डीलक्स और प्लेटिना पर भी भारी पड़ गई। इस समय हीरो स्प्लेंडर, बजाज पल्सर और होंडा CB शाइन की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है। अप्रैल 2023 में इन तीनों बाइक्स ने सेगमेंट का नेतृत्व किया। हालांकि, नंबर-3 पर रहने वाली CB शाइन थी, जिसने सालाना आधार पर (YoY) बिक्री में गिरावट दर्ज की है। अप्रैल 2023 में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल होने वाली मोटरसाइकिलों में साल दर साल 22.14 प्रतिशत का सुधार हुआ। अप्रैल 2022 में बेची गई 5,98,267 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने कुल बिक्री 7,30,702 यूनिट रही। यह 1,32,435 यूनिट की मात्रा में वृद्धि थी।

टॉप-10 मोटरसाइकिल बिक्री में नंबर-1 पर हीरो स्प्लेंडर
हीरो स्प्लेंडर अप्रैल 2023 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल थी। इस लिस्ट में 36.30 इसकी प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसकी बिक्री अप्रैल 2022 में बेची गई 2,34,085 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल 2023 में 13.30 प्रतिशत बढ़कर 2,65,225 यूनिट हो गई।

नंबर-2 पर बजाज पल्सर
अप्रैल 2023 में बेची गई 1,15,371 यूनिट्स के साथ नंबर 2 पर बजाज पल्सर थी। यह अप्रैल 2022 में बेची गई 46,040 यूनिट्स की तुलना में 150.59 प्रतिशत की वृद्धि थी।

तीसरे नंबर पर होंडा सीबी शाइन 
होंडा सीबी शाइन ने YoY बिक्री में गिरावट के साथ 15.32 प्रतिशत की मासिक वृद्धि देखी। पिछले महीने में 89,261 यूनिट की बिक्री हुई। यह अप्रैल 2022 में बेची गई 1,05,413 यूनिट्स के मुकाबले वॉल्यूम में 16,152 यूनिट की गिरावट थी।


नंबर-4 पर एचएफ डीलक्स
अप्रैल 2023 में एचएफ डीलक्स की बिक्री भी 21.77 प्रतिशत घटकर 78,700 यूनिट हो गई, जो अप्रैल 2022 में 1,00,601 यूनिट थी। एचएफ डीलक्स वर्तमान में इस लिस्ट में 10.77 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।

नंबर-5 पर बजाज प्लेटिना
नंबर-5 पर बजाज प्लेटिना भी थी, जिसकी बिक्री में 17.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल 2023 में प्लेटिना की बिक्री 46,322 इकाई रही, जो अप्रैल 2022 में 39,316 इकाई थी।

TVS Apache ने दर्ज की 419.59 प्रतिशत YoY ग्रोथ
TVS Apache ने 419.59 प्रतिशत YoY वृद्धि के साथ पिछले महीने 38,148 यूनिट्स की बिक्री की, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 7,342 यूनिट्स से अधिक थी। TVS Apache की बिक्री फरवरी 2023 में 5 मिलियन यूनिट्स (50 लाख) तक पहुंच गई।


नंबर-7 पर रेडर
टीवीएस मोटर लाइनअप से रेडर भी थी, जिसने अप्रैल 2023 में बेची गई 31,491 यूनिट्स के साथ इस लिस्ट में में नंबर-7 पर जगह बनाई।

क्लासिक बिक्री में गिरावट
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बिक्री अप्रैल 2023 में 17.79 प्रतिशत घटकर 26,781 यूनिट रह गई, जो अप्रैल 2022 में 32,575 यूनिट थी। हालांकि, यह 350cc सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल थी।