Haryana News

पीरियड के दौरान हो रही हैवी ब्लीडिंग तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

 | 
पीरियड के दौरान हो रही हैवी ब्लीडिंग तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

पीरियड के दौरान कुछ महिलाओं को हर घंटे पैड बदलने की जरुरत पड़ती है। इस तरह की हैवी ब्लीडिंग महिलाओं काफी परेशान कर देती है। वहीं इस समस्या की वजह से महिलाओं की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। हैवी ब्लीडिंग की दिक्कत होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार कुछ विटामिंस और मिनरल्स की कमी हैवी ब्लीडिंग का कारण होती है तो कई बार कुछ और मेडिकल कंडीशन। अगर आपको भी हैवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है तो कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से राहत पाई जा सकती है।

क्यों होने लगती है हैवी ब्लीडिंग
पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने का एक कारण फाइब्रॉएड्स होता है। जिसकी वजह से शरीर से खून ज्यादी मात्रा में निकलने लगता है। वहीं कई बार हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी हैवी ब्लीडिंग होती है। अगर शरीर में विटामिन ई और मैग्नीशियम की कमी है तो महिलाएं हैवी ब्लीडिंग से परेशान हो सकती है। अगर पीरियड 7 दिनों से ज्यादा दिन तक होता है और मासिक चक्र 21 दिनों से कम का होता है तो जरूरी है कि डॉक्टर से संपंर्क किया जाए। वहीं अगर दो दिनों में हैवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है या सामान्य मासिक चक्र के दिनों में ब्लीडिंग ज्यादा होती है तो कुछ घरेलू तरीकों से इसे कम किया जा सकता है। 

हल्दी वाला दूध करेगा हेल्प
हैवी ब्लीडिंग होती है तो हल्दी वाला दूध पीने से राहत मिलती है। दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से भी पीरियड के हैवी ब्लीडिंग को कम किया जा सकता है। 

गाजर और अदरक
हैवी फ्लो की समस्या है तो अदरक को कुचलकर उसमे शहद मिलाएं। इस मिश्रण को खाने से राहत मिलती है। साथ ही गाजर को पीरियड के दौरान खाएं। हैवी फ्लो होने पर गाजर के रस में अदरक के रस को मिलाकर पीने से दर्द और फ्लो में राहत मिलती है।

हाईड्रेटेड रहें
पीरियड्स में हैवी फ्लो की शिकायत रहती है तो खुद को हाईड्रेटेड रखें। पानी ढेर सारा पिएं और लिक्विड चीजों को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होगी। हैवी फ्लो की वजह से कई बार महिलाएं एनीमिया की शिकार हो जाती है। ऐसे में मासिक धर्म के दौरान खानपान का ध्यान रखना जरूरी है।