Haryana News

GHKKPM की सई ने बनाई कोथिंबीर वडी, होली पर आप भी बनाएं ये डिश

 | 
GHKKPM की सई ने बनाई कोथिंबीर वडी, होली पर आप भी बनाएं ये डिश

How To Make Kothimbir Vadi: कोथिंबीर वडी एक फेमस महाराष्ट्रीयन डिश है जिसे ताजा हरा धनिया, बेसन और कुछ मसालों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। इसे चाय के साथ परोसा जा सकता है। कोथिंबीर का मतलब मराठी में धनिया पत्ती होता है इसलिए आप चाहें तो इसे धनिया के पकौड़े भी कह सकते हैं। यहां देखिए कुरकुरे कोथिंबीर वडी बनाने की रेसिपी।


कोथिंबीर वडी बनाने के लिए आपको चाहिए...

- धनिया के पत्ते
- बेसन
- अदरक 
- लहसुन 
- हरी मिर्च
- तिल के बीज
- भुनी हुई मूंगफली का पाउडर 
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर 
- जीरा पाउडर
- हल्दी पाउडर 
- बेकिंग सोडा
- नमक
- पानी 
- तेल


कैसे बनाएं कोथिंबीर वडी 

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले अदरक लहसुम और हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें। 

- धनिया पत्ती को अच्छे से धोएं और फिर इसे साफ किचन टॉवल पर निकाल लें। जब एक्सट्रा पानी निकल जाए तो इसे अच्छे से काट लें और एक बड़े बर्तन में निकालें। 

- इसमें एक कप बेसन, तिल के बीज, भुना हुआ मूंगफली का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। मिलाने के बाद इसमें बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं।

- अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार करें। आपको थिक बैटर तैयार करना है। 

- अब एक स्टीमर या एक चौड़े गहरे बर्तन में पानी डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें। स्टीमर में एक स्टैंड रख दें। एक ट्रे को तेल से ग्रीस करें। घी लगी ट्रे में बैटर फैलाएं। इसे स्टैंड के ऊपर रख दीजिए। फिर ढक्कन से ढक दें और मीडियम आंच पर 15-20 मिनट के लिए स्टीम करें।    

- 15 मिनिट बाद ढक्कन हटा कर बीच में टूथपिक या चाकू डालकर देखिये अगर वह साफ निकलता है तो वह पक गया है। अगर ऐसा नहीं है तो इसे और 5 मिनट के लिए भाप में पकाएं।

- ट्रे को स्टीमर से निकालें और ठंडा होने दें। फिर ट्रे के किनारों पर चाकू चला कर प्लेट में उलट दीजिये ताकि भाप में पका हुआ घोल आसानी से निकल जाये।

- जब अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे छोटे, छोटे टुकड़ों में काट लें।

- एक पैन में मीडियम आंच पर 3-4 बड़े चम्मच तेल गरम करें। फिर कुछ टुकड़े पैन में  रखें और उन्हें तब तक तलें जब तक कि नीचे की सतह हल्की सुनहरी भूरी न हो जाए।

- अलट-पलट कर वडी को अच्छे से सेक लें। फिर इन्हें एक प्लेट में पेपर टॉवल पर निकाल लें। बची हुई वड़ियों को शैलो फ्राई करें। कोथिंबीर वडी तैयार हैं।