Haryana News

घनी पलकों के लिए अपनाएं ये टिप्स, नकली आईलैश की नहीं होगी जरूरत

 | 
घनी पलकों के लिए अपनाएं ये टिप्स, नकली आईलैश की नहीं होगी जरूरत

Tips to Grow Eyelashes : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी हिस्सा आंखे होती हैं। मेकअप के दौरान भी आंखों को सुंदर बनाने में समय लगता है। अगर आंखों का मेकअप सही तरह से होता है तो चेहरा अट्रैक्टिव दिखने लगता है।ब्यूटिफुल आईज के लिए काजल और मस्कारा जरूरी है। मस्कारा पलकों को घना बनाने में मदद करता है। हालांकि, पलकों को घना बनाने के लिए आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां देखिए पलकों को घना बनाने के लिए कुछ टिप्स-

पलकों को करें साफ
पलकों की ग्रोथ के लिए आपको कुछ नैचुरल चीजों को अप्लाई करने की जरूरत होती है। इसके लिए चेहरे को साफ करने के दौरान ध्यान रखें कि आप अपनी पलकों को भी अच्छे से साफ करें। खासकर जब आपने मेकअप किया हो। 

पलकों पर लगाएं ये चीजें


पलकों की ग्रोथ के लिए आप इन चीजों को लगा सकते हैं-

अरंडी का तेल- रोज रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में अरंडी/कैस्टर का तेल पलकों पर लगाएं और सुबह इसे धो लें।

एलोवेरा- सोने से पहले पलकों पर एलोवेरा जेल की थोड़ी सी मात्रा लगाएं और सुबह इसे धो लें।

पेट्रोलियम जेली- हफ्ते में कम से कम तीन दिन सोने से पहले थोड़ी मात्रा में पेट्रोलियम जेली को आंखों की पलकों पर लगाएं और सुबह धो लें।