Haryana News

बिस्तर पर लेटे-लेटे कर लें ये एक्सरसाइज, पेट की चर्बी कम होने के साथ शरीर में आ जाएगी फुर्ती

 | 
बिस्तर पर लेटे-लेटे कर लें ये एक्सरसाइज, पेट की चर्बी कम होने के साथ शरीर में आ जाएगी फुर्ती

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी रहती है कि चाहकर भी लोगों को एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पाता है। वहीं दिनभर का रुटीन शरीर में वजन बढ़ाता रहता है। खासतौर पर पेट के पास चर्बी जमा होने लगती है जिसे घटाना काफी मुश्किल लगता है। अगर आप भी केवल वजन घटाने की सोच रहे हैं और बेली फैट बढ़ता जा रहा है। तो अलग से समय निकालने की जरूरत नही है। बस सुबह बिस्तर पर लेटे-लेटे इन एक्सरसाइज को करें। इससे ना केवल पेट की चर्बी घटेगी बल्कि सुबह आने वाला आलस दूर होगा और शरीर में फुर्ती आएगी। चलिए जानें कौन सी हैं वो एक्सरसाइज।

विंडशील्ड वाइपर
इस एक्सरसाइज को करने से पैर और जांघ की चर्बी कम होती है। वहीं कमर पर जमा एक्स्ट्रा फैट भी घटता है। इसे करने के लिए बस बिस्तर पर लेटकर दोनों पैरों को 90 डिग्री एंगल पर रखना है। फिर किसी कार के वाइपर की तरह दांए और बांए घुमाएं। इस एक्सरसाइज को काफी आसानी से किया जा सकता है। लेकिन थोड़ी प्रेक्टिस के बाद समय बढ़ा दें। जिससे कि ये पूरी तरह से फायदा पहुंचाए।

लेग रेज
ये एक्सरसाइज पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए होती है। लेकिन साथ ही पेट की चर्बी पर भी असर डालती है। पैर उठाते समय पेट की मांसपेशियों में भी तनाव होता है। जिससे उनका फैट बर्न होता है। लेग रेज करने के लिए बिस्तर पर सीधा लेट जाएं। फिर पैरों को साथ में जोड़कर ऊपर की ओर उठाएं। पैर उठाते समय पहले 45 डिग्री का एंगल, फिर 60 डिग्री का एंगल बनाएं। पैर उठाकर करीब दो से तीन मिनट और फिर 5 पांच मिनट तक होल्ड करके रखें। धीरे-धीरे टाइम बढ़ाते जाएं और करीब 15 मिनट तक करें।
 
क्रंचेज
क्रंचेज करने से शरीर के ऊपरी हिस्से का फैट बर्न होता है। इसे करने के लिए बिल्कुल सीधा होकर लेट जाएं। फिर हाथों को सिर के पीछे रखें और पैर को 45 डिग्री पर रखकर शरीर के ऊपरी हिस्से को आधा उठाएं। इस प्रक्रिया को शुरुआत में कम और फिर धीरे-धीरे टाइम बढ़ाते जाएं। इससे पेट का फैट बर्न होने में मदद मिलती है।