Cooking Tricks: सूजी से बनी इडली या अप्पे हो जाते हैं सख्त, सॉफ्ट बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
Sun, 12 Mar 2023
| 
Tips to Make Soft Appe: अप्पे और इडली वैसे तो दाल से बनाए जाते हैं। लेकिन आप चाहें तो सूजी और दही मिलाकर टेस्टी अप्पे-इडली तैयार कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए ये एक हेल्दी ऑप्शन है। हालांकि, कुछ महिलाओं की शिकायत रहती है कि सूजी से बनने वाली ये दोनों चीजें सख्त हो जाती हैं। हालांकि ऐसा कुछ गलतियों के कारण होता है। यहां बेहद आसान ट्रिक बता रहे हैं जिसकी मदद से आप टेस्टी और सॉफ्ट अप्पे या इडली बना सकते हैं।
खट्टे दही का करें यूज
सूजी के अप्पे या इडली वैसे तो मीठे दही से भी तैयार हो सकते हैं। लेकिन जब इसे खट्टे दही के साथ बनाया जाता है तो इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
ये ट्रिक आएगी काम
दोनों ही चीजों को बनाने के लिए खमीर का होना जरूरी है। अगर चाहते हैं कि इडली और अप्पे सॉफ्ट बनें तो घोल को अच्छी तरह से फैंट लें। फिर बनाने से पहले इसमें बेकिंग सोडा मिला दें। इसकी मदद से दोनों ही चीजें सुपर सॉफ्ट बनती हैं। ध्यान रखें बहुत ज्याहा सोडा डालने से भी रंग और स्वाद बदल सकता है।
पानी का रखें ख्याल
घोल बनाते समय अक्सर लोग ये गलती कर जाते हैं। कई बार घोल बहुत ज्यादा पतला या फिर गाढ़ा हो जाता है। जिसकी वजह से दोनों चीजें बिगड़ जाती हैं। इसके स्वाद को बनाए रखने के लिए पानी की मात्रा सही रखें।