Haryana News

सिट्रोन Vs टाटा: बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के अंतर से समझिए, कौन सी इलेक्ट्रिक कार बेस्ट ऑप्शन

 | 
सिट्रोन Vs टाटा: बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के अंतर से समझिए, कौन सी इलेक्ट्रिक कार बेस्ट ऑप्शन
सिट्रोन ने फाइनली अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च कर दी है। माना जा रहा था कि इसकी कीमत 10 लाख रुपए के करीब होगी। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपए है। देश के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में ये टाटा टियागो EV से 2.80 लाख रुपए महंगी है। यानी इसका सीधा मुकाबला टियागो EV से ही होगा। दोनों हैचबैक सेगमेंट की कार हैं, लेकिन डिजाइन, फीचर्स, रेंज और स्पेस के हिसाब से सिट्रोन eC3 ज्यादा पावरफुल नजर आती है। आप इमें से कोई एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपके लिए कौन सी कार बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। इन दोनों के अंतर से जानिए।


डायमेंशन: सिट्रोन eC3 Vs टाटा टियागो EV
सबसे पहले बात करते हैं दोनों इलेक्ट्रिक कारों के डायमेंशन की। सिट्रोन eC3 की लंबाई 3981mm, चौड़ाई 1733mm और ऊंचाई 1586mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2540mm और कर्ब वेट 1302mm है। दूसरी तरफ, टाटा टियागो EV की लंबाई 3769mm, चौड़ाई 1677mm और ऊंचाई 1536mm है। इसका व्हीलबेस 2400    mm है। दोनों गाड़ियों में 5 पैसेंजर सीटिंग कैपेसिटी है। सिट्रोन eC3 का बूट स्पेस 315 लीटर और टाटा टियागो EV का बूट स्पेस 315 लीटर है।

मोटर और बैटरी: सिट्रोन eC3 Vs टाटा टियागो EV
सिट्रोन eC3 की मोटर 56 bhp का पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसे BS6 एमिशन स्टैंडर्ड के हिसाब से तैयार किया गया है। कार में 29.2 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। इसमें प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 320Km तक है। अब बात करें तो टाटा टियागो EV की मोटर 60 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसे भी BS6 एमिशन स्टैंडर्ड के हिसाब से तैयार किया गया है। कार में 19.2 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। इसमें प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 250Km तक है। ड्राइविंग के लिए इसमें स्पोर्ट्स मोड भी मिलता है।

टायर्स और ब्रेक: सिट्रोन eC3 Vs टाटा टियागो EV
सिट्रोन eC3 के फ्रंट में 195 / 65 R15 टायर और रियर में 195 / 65 R15 टायर दिया है। इसमें स्टील का स्पेयर व्हील दिया है। इसमें स्टील रिम मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलती है। ब्रेक का बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। अब बात करें टाटा टियागो EV तो इसके फ्रंट में 175 / 65 R14 टायर और रियर में 175 / 65 R14 टायर दिया है। इसमें भी स्टील का स्पेयर व्हील दिया है। इसमें स्टील रिम मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलती है। ब्रेक का बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। 


सेफ्टी फीचर्स: सिट्रोन eC3 Vs टाटा टियागो EV
सिट्रोन eC3 की स्पीड जैसे ही 80kmph के पास होगी ये सिंगल बीप देगी। वहीं, 120kmph से ऊपर की स्पीड पर ये लगातार अलर्ट करेगी। अभी तक इस कार का क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है। इसमें 2 एयरबैग्स दिए हैं। बच्चों की सेफ्टी के लिए चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट वार्निंग भी दी है। कार में चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी मिलता है। दूसरी तरफ, टाटा टियागो EV में भी 80kmph से ऊपर की स्पीड में सिंगल बीप और 120kmph से ऊपर की स्पीड पर ये लगातार अलर्ट करेगी। इसमें पंचर रिपेयर किट मिलती है। इस 4-स्टार NCAP रेटिंग भी मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, TPMS, सीट बेल्ट अलर्ट, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक मिलते हैं। दोनों कारों में ABS के साथ EBD मिलता है।

कीमत: सिट्रोन eC3 Vs टाटा टियागो EV
अब बात करें कीमत की तो सिट्रोन eC3 को चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके लाइल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपए है। इसके फील वैरिएंट की कीमत 12.13 लाख रुपए, फील वाइब पैक की कीमत 12.28 लाख रुपए और फील वाइब पैक डुअल टोन रूफ की कीमत 12.43 लाख रुपए है। दूसरी तरफ, टाटा टियागो EV के MR XE की कीमत 8.69 लाख रुपए, MR XT की कीमत 9.29 लाख रुपए, LR XT की कीमत 10.19 लाख रुपए, LR XZ+ की कीमत 11.49 लाख रुपए और LR XZ+ Tech Lux की कीमत 11.99 लाख रुपए है।