Haryana News

हर 15 मिनट में चेक करते हैं सोशल मीडिया तो शुरू कर दें ये काम, बॉडी में होंगे बदलाव

 | 
हर 15 मिनट में चेक करते हैं सोशल मीडिया तो शुरू कर दें ये काम, बॉडी में होंगे बदलाव

सोशल मीडिया का जमाना है। लगभग हर इंसान व्हाट्स एप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव है और अपने फोटोज, रील्स को शेयर करते रहते हैं। यहीं नहीं ज्यादातर लोग अधिकतर समय सोशल मीडिया पर ही रहते हैं और दूसरों के फोटोज, रील्स को देखते और लाइक करते हैं। लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से ना केवल फिजिकली बल्कि मेंटली बुरा असर पड़ता है। फोटोज को लाइक, शेयर, कमेंट की टेंशन में लोगों को डिप्रेशन हो जाता है। यहां तक कि लोग भूलने की बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। 

नई रिसर्च आई सामने
टेक्नोलॉजी इन बिहेवियर साइंस के जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक जो लोग सोशल मीडिया कम से कम 15 मिनट भी बंद कर देते हैं तो उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिलता है। ऐसे लोगों की इम्यून फंक्शन सही होती है। जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार से बचने में मदद मिलती है। यहीं नहीं रोजाना 15 मिनट सोशल मीडिया बंद कर देने से डिप्रेशन और अकेलेपन का लेवल भी कम हो जाता है। 

सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल देता है ये फायदे
सोशल मीडिया को थोड़ी देर ना देखने से फिजिकल फिटनेस भी सुधरती है। साथ ही मेंटली भी लोगों को राहत मिलती है। जिससे डिप्रेशन, तनाव दूर होता है। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने से लोगों की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। लोग आसपास के लोगों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे लोगों को सोशल मीडिया में दिख रहीं दुनिया असली और खुशहाल नजर आती है। 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी होता है
सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों की शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद होती है। ऐसे लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ जाते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से लोगों के मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। लोग हीन भावना से ग्रस्त होते है।