पीरियड्स में इस खास वजह से आता है ब्लैक ब्लड, जानें कारण और उपचार

पीरियड्स में ब्लैक ब्लड आने के पीछे छिपे कारण-
पीरियड्स में ब्लैक ब्लड डिस्चार्ज होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन मासिक धर्म के दौरान ब्लैक ब्लड का निकलना ज्यादातर खानपान, जीवनशैली और पर्यावरण के कारण हो सकता है। हालांकि कई बार इसके पीछे महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ स्थितियां जैसे प्रेग्नेंसी, इंफेक्शन, सर्वाइकल कैंसर जैसे कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल पीरियड्स के दौरान काला खून वह पुराना खून होता है जो गर्भाशय से अधिक समय बाद निकलता है। इसके अलावा इसके पीछे ये अन्य कारण भी जिम्मेदार माने जाते हैं।
वेजाइना में किसी चीज की मौजूदगी-
ब्लैक पीरियड ब्लड वेजाइना में किसी चीज के मौजूद होने के कारण हो सकता है। पीरियड्स के दौरान उन महिलाओं को भी ब्लैक ब्लड डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है, जो गर्भ निरोधक उपकरण, कॉपर टी, टेम्पोन आदि जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। कई बार इन उपकरणों की वजह से ही योनि में संक्रमण होने की वजह गंध, स्राव आदि की समस्या हो सकती है।
पीरियड्स की शुरुआत-
पहली बार पीरियड आने पर या फिर मेनोपॉज के दौरान भी यह समस्या महिलाओं को परेशान कर सकती है। इस दौरान खून का प्रवाह कम हो जाता है जिसकी वजह से महिला के गर्भाशय में मौजूद ब्लड निकलने में थोड़ा अधिक समय लगता है। यही वजह है कि इस समय निकलने वाले खून का रंग लाल से भूरे या काले रंग में बदल जाता है। पीरियड्स से पहले ब्लैक स्पॉटिंग का भी यही कारण होता है। ऐसे समय हमेशा अपनी वेजाइना अच्छी तरह साफ करनी चाहिए।
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज या अन्य संक्रमण-
ब्लैक पीरियड ब्लड पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज या अन्य योनि संक्रमण के कारण भी हो सकता है। इन समस्याओं में आपको पेशाब करते समय दिक्कत,पेल्विक एरिया में दर्द, पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग,वेजाइना में खुजली, ठंड लगने के साथ बुखार जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
गर्भपात-
महिलाओं में गर्भपात के कारण भी ब्लैक पीरियड ब्लड की समस्या हो सकती है। कई महिलाओं में मिसकैरेज की वजह से ग्रे या ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। ग
सलाह-
अगर ब्लैक ब्लड डिस्चार्ज एक दो बार होता है तो ये सामान्य माना जा सकता है लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है तो एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसी स्थिति कई बार शरीर में पनप रही कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकती हैं।