टाटा टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, हैरियर, सफारी पर दे रही तगड़ा डिस्काउंट; नेक्सन EV पर 80000 बचेंगे
Fri, 10 Mar 2023
| 
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के लिए इस महीने के डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपनी कारों के MY2023 और MY2023 स्टॉक पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को MY2022 स्टॉक पर ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी MY2023 पर 35 हजार और MY2022 पर 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी डिस्काउंट और एक्सचेंज दोनों का लाभ ग्राहकों को दे रही है। जिन मॉडल पर डिस्काउंट मिल रहा है उसमें टियागो पेट्रोल, टियागो CNG, टिगोर पेट्रोल, टिगोर CNG, अल्ट्रोज पेट्रोल, अल्ट्रोज डीजल, हैरियर, सफारी, टिगोर EV, नेक्सन EV प्राइम और नेक्सन मैक्स शामिल हैं। चलिए इन मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट पर एक नजर डालते हैं।