मानसून में बालों पर लगाएं ये असरदार हेयर पैक, कई परेशानियां हो जाएंगी दूर
Jul 8, 2023, 16:11 IST
| 
मानसून में चिपचिपे स्कैल्प, बालों का झड़ना या फिर डैंड्रफ जैसी तमाम समस्याएं होती रहती हैं। इससे बचने के लिए बालों की अच्छी देखभाल जरूरी है। इस मौसम में अगर आप होममेड चीजों से हेयर केयर रूटीन फॉलो करना चाहते हैं तो यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे हेयर पैक के बारे में जो बालों की समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं।
बालों की समस्या के लिए मानसून हेयर पैक (Monsoon Hair Pack For Hair Problems)
पैक 1
सामग्री
- दही
- आंवला
- मेथी
- करी पत्ता
कैसे बनाएं
इस पैक को बनाने के लिए दही में सभी चीजों को मिलाएं और इसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर इसे मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड करें और पेस्ट बना लें। अब अपने बालों पर इस पैक को अच्छे से लगाएं। इसे कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें और फिर कुछ देर बाद शैम्पू करें।
पैक 2
सामग्री
- मेहंगी पाउडर
- शिकाकाई
- अंबा हल्दी
- आंवला
- दही
- ब्राह्मी
- मुल्तानी मिट्टी
- कॉफी पाउडर
कैसे बनाएं
इसे पैक को बनाने के लिए सभी चीजों को दही में मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे बालों में अच्छें से लगाएं। इस पैक को सूखने के लिए कुछ देर बालों में रखें और फिर शैम्पू से बालों को वॉश करें।