प्रेग्नेंसी में आलिया भट्ट को होती थी इस डिश की क्रेविंग लेकिन स्लिम फिट रहने के लिए पसंद है ये फूड

आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूरे 30 साल की हो गईं आलिया भट्ट के लिए ये समय काफी खास चल रहा है। फिल्मों की सक्सेज के साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी बिजी हैं। रणबीर कपूर के साथ शादी और उसके बाद बेटी राहा के जन्म का आलिया की प्रोफेशनल लाइफ पर जरा भी असर नहीं पड़ा है। प्रेग्नेंसी के बाद एक बार फिर वो अपने काम पर लौट आई हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठता है कि आखिर आलिया खाती क्या हैं जो उन्हें इतनी सारी एनर्जी मिलती है। आलिया की फिट फिगर और ग्लोइंग स्किन का राज उनकी डेली रूटीन में शामिल है। जिसमे मां बनने के बाद योगा से लेकर हेल्दी डाइट है। आलिया हमेशा ही फिट एंड स्लिम रहने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। लेकिन बात जब खाने की आती है तो हमेशा घर में पका खाना ही पसंद करती हैं। इस बारे में उन्होंने अपने वीडियो में खुलासा किया था। वही फेवरेट फूड में तीन डिश शामिल है। जिसे आलिया अक्सर खाना पसंद करती हैं। ये तीनों डिश ना केवल स्लिम फिट रखने में मदद करती हैं बल्कि न्यूट्रिशन भी भरपूर मिलता है।
प्रेग्नेंसी में होती थी इसकी क्रेविंग
प्रेग्नेंसी के दौरान अलग-अलग चीजों को खाने का मन करना आम बात है। ऐसे में आलिया भट्ट कैसे बच सकती थीं। हमेशा हेल्दी खाना खाने वाली आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी के दौरान जंकफूड खाने की क्रेविंग होती थी। जिसे उनकी बहन शाहीन भट्ट चाउमीन पार्टी देकर पूरी करती थी। वहीं पिज्जा की क्रेविंग होने पर आलिया भट्ट को शिल्पा शेट्टी ने पिज्जा गिफ्ट किया था।
चुकंदर का सलाद
आलिया के गुलाबी और निखरी स्किन का राज है चुकंदर। आलिया भट्ट को चुकंदर का सलाद बेहद पसंद है। जिसे वो अक्सर डाइट में शामिल करती हैं। प्रोटीन और हाई ऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर खाने के काफी सारे फायदे हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने से लेकर कैंसर सेल्स से लड़ने में ये मदद करता है। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर चुकंदर डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद है। जिसे रोजाना खाने में आसानी से खाया जा सकता है। चुकंदर के सलाद बनाने का तरीका यहां पढ़ें: आलिया भट्ट-शिल्पा शेट्टी वजन कंट्रोल करने के लिए खाती हैं ये सलाद, बनाना है बिल्कुल आसान
जुकिनी है पसंद
आलिया भट्ट खाने में वैराइटी पसंद करती है। हालांकि इसमे उनकी हेल्दी और फिटनेस वाली चीजें ही शामिल रहती हैं। उनकी पसंदीदा डिश में जुकिनी की सब्जी भी है। जिसे वो काफी पसंद करती हैं। जुकिनी को एंटी एजिंग वेजिटेबल के तौर पर जाना जाता है। जिसे खाने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसके साथ ही जुकिनी में फोलेट, विटामिन बी, राइबोफ्लेविन जैसे खास तत्व होते हैं। जो दिमाग को तेज करने के साथ ही हार्मोंस को भी कंट्रोल करता है।
दही चावल
आलिया भट्ट स्लिम फिट रहने के लिए दही चावल खाना भी पसंद करती हैं। खासतौर पर डिनर में उन्हें दही चावल अच्छा लगता है। वेट लॉस के लिए दही और चावल खाया जा सकता है। दही में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी-बायोटिक्स के साथ प्रोबायोटिक आंतों को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।