Haryana News

मारुति जिम्नी को 1 तो इस कार को 2 लोग बुक कर रहे, वेटिंग भी 18 महीने; फिर भी नहीं थम रही बुकिंग

 | 
मारुति जिम्नी को 1 तो इस कार को 2 लोग बुक कर रहे, वेटिंग भी 18 महीने; फिर भी नहीं थम रही बुकिंग

महिंद्रा की लगभग सभी SUVs की डिमांड हाई है। जिसके चलते कंपनी के पास 1 फरवरी 2023 तक 2.65 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग है। उसे हर महीने औसत 50,700 बुकिंग मिल रही है। बुकिंग की तुलना में डिलीवरी काफी स्लो है। इसी वजह से सभी SUVs पर वेटिंग पीरियड भी लंबा है। जनवरी के आखिर तक महिंद्रा की XUV700 को 77,000 और थार को 37,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। उम्मीद है फरवरी में ये आंकड़ा काफी बढ़ गया होगा। थार की बुकिंग में नया RWD मॉडल भी शामिल है। यानी मारुति की जिम्नी की तुलना में थार को ज्यादा बुकिंग मिल रहा है। जिम्नी को अभी तक करीब 20,000 बुकिंग मिली है। यानी थार की डिमांड ज्यादा है। थार और XUV700 दोनों पर करीब 18 महीने यानी डेढ़ साल तक का वेटिंग पीरियड है।

महिंद्रा XUV700 का इंजन और फीचर्स
XUV700 में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिक्स-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और 12 स्पीकर्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी भी मिलती है। XUV700 में 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने हाल ही में SUV की कीमत में 53,000 रुपS तक इजाफा किया है। XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.45 लाख रुपए से 25.48 लाख रुपए तक है। इसे 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

डिजाइन की बात करें तो बाहर से देखने पर अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है। यानी आपके सामने दोनों मॉडल को खड़ा कर दिया जाए, तो भी शायद इन्हें आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। हालांकि, दोनों मॉडल में RWD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है। बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है। हालांकि, RWD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि RWD में सिर्फ रियर व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिलती है।

महिंद्रा थार RWD और 4WD का इंजन
महिंद्रा थार RWD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद पाएंगे। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

महिंद्रा थार RWD और 4WD के फीचर्स
थार RWD के इंटीरियर में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। इसमें एक क्यूबी होल दिया है। थार RWD में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन मिलता है, जिसे स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के डोर के बीच कंट्रोल पैनल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। थार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे बटन भी मिलते हैं। हालांकि, इनकी पोजीशन को बदलकर सेंटर कंसोल पर लाया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल में एक जैसा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिकल एडजेस्टबल आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) भी दिए है!