Haryana News

Aaj Ka Mousam: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ इन शहरों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, यलो अलर्ट जारी

 | 
Aaj Ka Mousam: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ इन शहरों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, यलो अलर्ट जारी 

Haryana Ka Mousam: हरियाणा का मौसम बदलने वाला है। बारिश के बाद अचानक से बढ़ी गर्मी से जहां लोगों को राहत मिलने के आसार हैं तो वहीं पारा तेजी से गिरने का भी अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा दोपहर को जारी किए गए बुलेटिन में 33 शहरों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाओं के चलने के भी आसार हैं। जिसके चलते मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई गई है कि हरियाणा के इन शहरों में रात तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किए गए शहरों में नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, बावल, रेवाड़ी, कोसली, हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, भद्रा, लोहारु और चरखी दादरी शामिल हैं। वहीं पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेर खास, फरीदाबाद, इंद्री, रादौर, थानेसर, शाहाबाद, बराडा, जगाधरी, छछरौली में आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बारिश के बाद हवाओं के चलने से जहां मौसम सुहाना हो जाएगा। वहीं तेजी तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी। इस लिए हल्की फुल्की ठंड में महसूस हो सकती है। राज्य में 10 सितंबर के बाद दोबारा मानसून सक्रिय होगा।

देश भर में मौसम प्रणाली

दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पश्चिमी दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।


मानसून अब गंगानगर, हिसार, मेरठ, ग्वालियर, जबलपुर और रायपुर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रहा है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।