Haryana News

Haryana Ka Mousam: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

 | 
Haryana Ka Mousam: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी
हरियाणा में अगले 3 घंटे 5 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

बता दें कि पूरे राज्य में इस सप्ताह महज 0.8 MM बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य बारिश स्तर 28.5 MM की तुलना में 97 प्रतिशत की भारी गिरावट है।   सितंबर के पहले सप्ताह राज्य के 18 जिलों में लगभग सूखे की स्थिति देखी गई। कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल व यमुनानगर को छोड़ दें तो राज्य के अन्य सभी जिलों में इस अवधि के सामान्य बारिश के स्तर में पूरे सौ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जबकि कुरुक्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत, मेवात में 70 प्रतिशत, पलवल में 95 प्रतिशत और यमुनानगर में 90 प्रतिशत गिरावट आई।

मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर हरियाणा के जिन पांच जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उनमें यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और कैथल शामिल है. इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के अंबाला, पानीपत, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों को भी अलर्ट पर रखा है. बात करें जून महीने से अगस्त तक की तो हरियाणा में अभी तक 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. अगस्त महीने में सामान्य तौर पर 43.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस माह के 9 दिन बीत जाने तक अभी सिर्फ 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई है.