Weather Report: अब कंपकंपी छुड़ाएगी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें आज का तापमान

कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है। हिमालयी इलाकों में तो तापमान गिरकर माइनस में चला गया है। कई जगहों पर लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि पानी बर्फ बन गया है। इन राज्यों के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान भी गिरा
दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।
आइए जानतें हैं सात प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 13 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
पटना 12 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शिमला -3 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 8 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
मसूरी -3 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -2 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस