Haryana News

IMD Rainfall Alert: तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी

 | 
IMD Rainfall Alert: तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी

IMD Rain Alert: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 21 और 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Rainfall Alert, Weather Report: उत्तर भारत में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है तो वहीं दक्षिण भारत के राज्य अब भी भारी बारिश से जूझ रहे हैं। पहाड़ी राज्यों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड आदि में बर्फबारी ने तापमान में गिरावट ला दी है। उधर, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई राज्यों में लगातार तीन दिनों तक बारिश होने जा रही है।


मौसम विभाग ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके जानकारी दी है कि अंडमान और निकोबार में 17 नवंबर को मध्यम से भारी बारिश होने जा रही है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 17 और 18 नवंबर को हवाएं भी चलेंगी। वहीं, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 21 और 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 17 तारीख को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी में न जाएं। 18 तारीख को अंडमान सागर से सटे बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में नहीं जाएं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में  19 नवंबर को नहीं जाएं।


वहीं, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 18 और 19 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और 19 नवंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को भी खराब श्रेणी में बनी रही, जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।