Aaj Ka Mosam:आज से कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरा छाएगा, एनसीआर, दिल्ली में हल्की बारिश

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि दोहरी मौसम प्रणाली का प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन कमजोर बनने की वजह से इसका बारिश का दायरा बढ़ा नहीं। जिसके चलते हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में सीमित स्थानों पर ही देखने को मिला।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों को कोहरे कोहरे का प्रभाव रहा। शनिवार को पूरे प्रदेश में कोहरे की सफेद चादर बिछने की संभावनाएं बन रही है। तापमान में गिरावट आएगी। हवाओं की दिशा बदलने के कारण इन जिलों में पारा शून्य के करीब पहुंचने के आसार हैं।
शेष हरियाणा, एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी और उत्तरी बर्फीली हवाओं की वजह से कोहरा संपूर्ण इलाके को अपने आगोश में ले लेगा। साथ ही साथ कुछ स्थानों पर गंभीर शीतलहर की और अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की और पाला जमने का अनुमान है।