Haryana News

Aaj Ka Mosam: प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी, कंपकंपाती ठंड से मिली राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Aaj Ka Mosam: प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी, कंपकंपाती ठंड से मिली राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बूंदाबांदी से हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। साथ ही लगातार दूसरे दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पहले से ज्यादा असरदार होगा।

 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6.0 से 11.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 

प्रदेश में कहीं भी शीतलहर की स्थिति नहीं बनी और लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ही बारिश की गतिविधियां हुईं जबकि दक्षिणी हिस्से में सिर्फ बादलवाही देखने को मिली।
 

प्रदेश में हुई बारिश (एमएम में)

करनाल 11.0
फतेहाबाद 10.5
सिरसा 9.0
कुरुक्षेत्र 8.0
यमुनानगर 3.5
हिसार 2.5
अंबाला 2.2
चंडीगढ़ 2.1
कैथल 1.0


 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार फिलहाल वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा है। ऐसे में अगर रात के समय हवाएं शांत रहती है तो सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को आगे निकल जाएगा, मगर 22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 23 जनवरी की रात से उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होगी। धीरे-धीरे इसका असर पूर्वी जिलों पर भी होगा। इसी बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ भी आ जाएगा। दोनों पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से 28 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि कुछ सीमित स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।