Haryana News

Aaj Ka Mosam: आज होगा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना

 | 
Aaj Ka Mosam: आज होगा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना
Haryana: हरियाणा में मौसम लेगा करवट एक बार फिर| उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से हरियाणा में 29 व 30 जनवरी को बारिश की संभावना है। उधर शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की गतिविधियां भी दर्ज की गईं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 जनवरी रात को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर उत्तर पश्चिमी हवाओं की जगह दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलेंगी।


विपरीत पवनों के मिलन से संपूर्ण इलाके पर बादलवाही देखने को मिलेगी। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश की संभावना है। साथ ही तेज गति से हवाएं चलने व एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की गतिविधियों भी हो सकती हैं। संपूर्ण इलाके में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

न्यूनतम तापमान में गिरावट
शुक्रवार को पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 2.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
महेंद्रगढ़ 2.1
फतेहाबाद 2.6
हिसार 3.7
सोनीपत 3.7
झज्जर 3.8
करनाल 4.2
कौल, कैथल 4.5
गुरुग्राम 5.8
नूंह 5.9
रोहतक 6.0
जींद 6.1
यमुनानगर 6.5
भिवानी 6.6
अम्बाला 7.6