Haryana News

Vande Bharat: खुश होने का समय आ गया, एक नहीं, बल्कि पांच वंदे भारत होंगी लॉन्च; जानिए डिटेल्स

 | 
Vande Bharat: खुश होने का समय आ गया, एक नहीं, बल्कि पांच वंदे भारत होंगी लॉन्च; जानिए डिटेल्स

Vande Bharat, Indian Railways: देश में एक के बाद एक कई वंदे भारत ट्रेनें अब तक लॉन्च हो चुकी हैं। हाल के दिनों में वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग में तेजी आई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में पहली बार वंदे भारत की सौगात मिली है। देशभर में विभिन्न नए रूटों पर यात्री और वंदे भारत का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रेलवे की ओर से खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल, जून महीने के आखिरी तक कम-से-कम पांच वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होंगी। पुरी से हावड़ा रूट की वंदे भारत ट्रेन तो 15 मई को ही लॉन्च की जा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरी-हावड़ा वंदे भारत के बाद न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसके बाद, पटना-रांची रूट पर वंदे भारत की शुरुआत होने की संभावना है। गुवाहाटी वाली वंदे भारत ट्रेन नॉर्थईस्ट की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे वहां के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलेगी। वहीं, पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की डिटेल्स की बात करें तो यह पुरी, ओडिशा से सुबह 5.50 बजे चल सकती है और फिर हावड़ा से दोपहर दो बजे वापसी करने के लिए चलने के आसार हैं। इसके बाद यह गाड़ी शाम साढ़े सात बजे पुरी पहुंचेगी। ओडिशा सरकार ने हाई स्पीड ट्रेन को भुवनेश्वर-हैदराबाद, पुरी-रायपुर और पुरी-हावड़ा रूट पर भी चलाने की मांग की है। 

ट्रायल रन के दौरान हावड़ा-पुरी रूट की वंदे भारत ट्रेन ने खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जयपुर-क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्द पर स्टॉपेज लिया। यहां ट्रेन दो मिनट तक रुकी। बता दें कि पिछले महीने ही पीएम मोदी ने कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। मध्य प्रदेश से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई, जबकि राजस्थान और केरल को भी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली। इस ट्रेन के जरिए न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत हो रही है, बल्कि उन्हें कम रुपये में ही हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आने वाले समय में कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें दिखाई दे सकती हैं।