Haryana News

Vande Bharat: इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलाने की हो रही तैयारी, यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

 | 
Vande Bharat: इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलाने की हो रही तैयारी, यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

Sleeper Vande Bharat: देशभर में विभिन्न राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कुछ साल पहले शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन काफी हिट है और कम समय में ही लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा देती है। इन ट्रेनों को खुद पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई है। अब आने वाले समय में स्लीपर वंदे भारत चलने वाली है। इसको लेकर काफी तेजी से काम हो रहा है। इसके कोच को चेन्नई की आईसीएफ फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मुंबई से शुरू की जा सकती है।

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू किया गया था। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चल चुकी हैं। चूंकि, अब तक इन ट्रेनों में चेयर कार ही दिया जाता है, ऐसे में लंबे रूट्स के लिए लोगों को दिक्कत होती है। अब स्लीपर वंदे भारत की शुरुआत की तैयार हो रही है। इस ट्रेन को मुंबई से दिल्ली रूट पर शुरू किया जा सकता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अपनी यात्रा महज 12 घंटे में पूरी कर सकती है। अभी दोनों शहरों के बीच 16 घंटे का समय लगता है। ट्रेन की स्पीड अधिक करने के लिए रेलवे ट्रैक पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा, पटरियों के दोनों तरफ फेंसिंग भी लगाई जा रही है, ताकि अचानक ट्रैक पर कुछ आ नहीं सके। 

बता दें कि आईसीएफ को 86 वंदे भारत ट्रेनों को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसमें से 9 स्लीपर ट्रेनें होंगी। अगले चार सालों में रेलवे 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाना चाहती है। इसमें से वंदे भारत, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें आदि शामिल हैं।