Haryana News

Vande Bharat Express: जून तक इन शहरों में भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया आगे का प्लान

 | 
Vande Bharat Express: जून तक इन शहरों में भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया आगे का प्लान

Vande Bharat Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर सबसे ताजा अपडेट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत इस साल जून तक लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाए। हावड़ा में एएनआई से बात करते हुए वैष्णव ने कहा, "पीएम मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत जून तक लगभग सभी राज्यों तक पहुंच जाए...वंदे मेट्रो को 100 किमी से कम की दूरी और यात्रियों की दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। "
 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुरी और हावड़ा के बीच ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गुरुवार को बाद में पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करके हावड़ा पहुंचने के बाद वैष्णव ने यात्रा को बेहद आरामदायक बताया। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यात्रा बेहद आरामदायक थी और यात्रा का सबसे अच्छा हिस्सा युवाओं और यात्रियों के साथ बातचीत करना था।" प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। परियोजनाओं में पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना, पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखना, ओडिशा में रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है। 

जून तक लक्ष्य सभी राज्य
रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य रखा है कि इस साल जून तक वंदे भारत एक्सप्रेस को सभी राज्यों में दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रेलवे की तरफ से कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत मेट्रो को 100 किमी से कम की दूरी और यात्रियों की दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रधान मंत्री ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है जो आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक है। पीएम ने कहा, "जब भी वंदे भारत ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह चलती है तो भारत की गति और प्रगति देखी जा सकती है।" उन्होंने कहा कि यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में देखी जा सकती है।