Haryana News

दुनिया के टॉप-20 एयरपोर्ट में भारत का कोई नहीं, इसे मिला पहला नंबर; देखें पूरी लिस्ट

 | 
दुनिया के टॉप-20 एयरपोर्ट में भारत का कोई नहीं, इसे मिला पहला नंबर; देखें पूरी लिस्ट

सिंगपुर के चांगी हवाई अड्डे ने फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का खिताब हासिल कर लिया है। कोविड महामारी के दौरान दगो साल तक यह ताज कतर एयरपोर्ट के पास था, जिस पर सिंगापुर ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। चांगी को 12वीं बार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट घोषित किया गया है।

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2023 में दोहा के हमद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दूसरा और टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे को तीसरा स्थान मिला है। अमेरिका का एक भी एयरपोर्ट शीर्ष 10 में स्थान नहीं बना सका। टॉप 20 एयरपोर्ट्स में भारत का एक भी एयरपोर्ट स्थान नहीं बना सका।

पेरिस का एयरपोर्ट पेरिस चार्ल्स डी गॉल यूरोप का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट रहा। उसने दुनियाभर में  पांचवां स्थान हासिल किया। सिएटल-टैकोमा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तरी अमेरिकी हवाई अड्डों में उच्चतम रैंक वाला रहा। उसे 18वां स्थान हासिल हुआ। पिछले साल यह 27वें स्थान पर था।

इनके अलावा न्यूयॉर्क का JFK एयरपोर्ट तीन स्थान गिरकर 88वें स्थान पर आ गया है, जबकि चीन का शेनझेन हवाई अड्डा 26 स्थान की छलांग लगाकर 31वें स्थान पर पहुंच गया है। यह हांगकांग से दो स्थान ऊपर है। मेलबर्न शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई हवाईअड्डा 19वें स्थान पर रहा, जो पिछले साल 26वें स्थान पर था। लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट नौ पायदान गिरकर अब 22वें स्थान पर आ गया है।


2023 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे और कोष्ठक में 2022 में रही उनकी रैंकिंग :
1. सिंगापुर चांगी (3)
2. दोहा हमद (1)
3. टोक्यो हनेडा (2)
4. सियोल इंचियोन (5)
5. पेरिस चार्ल्स डी गाले (6)
6. इस्तांबुल (8)
7. म्यूनिख (7)
8. ज्यूरिख (9)
9. टोक्यो नरीता (4)
10. मैड्रिड बराजस (16)
11. वियना (19)
12. हेलसिंकी-वंता (11)
13. रोम फिमिसिनो (24)
14. कोपेनहेगन (17)
15. कंसाई (10)
16. सेंट्रेयर नागोया (12)
17. दुबई (14)
18. सिएटल-टैकोमा (27)
19. मेलबर्न (26)
20. वैंकूवर (28)